चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर ने बनने वाले इनडोर स्टेडियम का विधिवत भूमि पूजन किया।

 चम्बा के विधायक नीरज नैय्यर ने बनने वाले इनडोर स्टेडियम का विधिवत भूमि पूजन किया। 


 चम्बा : जितेन्द्र खन्ना /

चम्बा सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने आज पुलिस मैदान बारगाह में करीब 11 करोड़ रुपए की धनराशि से बनने वाले इनडोर स्टेडियम का विधिवत भूमि पूजन किया। इस स्टेडियम का निर्माण कार्य वैपकोस कंपनी को सौंपा गया है। इस दौरान विधायक के साथ उनकी धर्मपत्नी भारतीय नैय्यर, उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी मैहला भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में विधायक नीरज नैय्यर ने चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चम्बा सदर का चहुंमुखी विकास उनकी विशेष प्राथमिकता है। आगामी दो माह के भीतर चम्बा के पुराने बस अड्डे पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण का कार्य आरंभ होने वाला है। इसके अतिरिक्त मिनी सचिवालय का कार्य भी प्रगति पर है। वर्तमान में चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र में गांव- गांव तक सड़क पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है करोड़ों रुपए के निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहे हैं। कुछ एक स्थानों पर ग्रामीण लोक निर्माण विभाग को भूमि दान नहीं कर रहे हैं जिसके कारण सड़कों का निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आग्रह करते हुए कहा कि जल्द से जल्द सड़क निर्माण में आड़े आ रही भूमि को विभाग के नाम करें ताकि गांव तक सड़क पहुंचने का सपना साकार हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा भी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री चम्बा पहुंचकर करोड़ों की सौगातें सौंपेंगे। उन्होंने चम्बा सदर विधानसभा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार भी प्रकट किया। इससे पहले जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों को सम्मानित करने की रस्म अदा की। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग