संदेश

पुलिस जिला नूरपुर में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक का आयोजन; नशा मुक्त समाज के लिए बनी व्यापक रणनीति

चित्र
  पुलिस जिला नूरपुर में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र बैठक का आयोजन; नशा मुक्त समाज के लिए बनी व्यापक रणनीति   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के निर्देशों की अनुपालना में, पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक नूरपुर, कुलभूषण वर्मा द्वारा की गई । बैठक में उप-मंडल अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों, स्वास्थ्य, शिक्षा, आबकारी विभाग और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के गणमान्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया l बैठक के दौरान अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि नशा तस्करों के विरुद्ध केवल कानूनी कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यावसायिक मात्रा के मामलों में उनकी चल-अचल संपत्तियों की गहन वित्तीय जांच भी सुनिश्चित की जाए । उन्होंने इस बात पर बल दिया कि राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर तस्करों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने की प्रक्रिया में भी तेजी लाई जाए । बैठक में नशा निवारण सीमितियों द्धारा माह फरवरी के दौरान किए गए प्रयासों...

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन

चित्र
  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन   नूरपुर : विनय महाजन /  राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में केंद्रीय छात्र संगठन द्वारा आज उमंग नामक सांस्कृतिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अनिल कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को संस्कृति और सभ्यता का संदेश दिया । समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात समूह नृत्य, एकल कविता पाठ तथा पहाड़ी लोकनृत्य प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सामाजिक मुद्दों पर आधारित नृत्य एवं काव्य पाठ की प्रस्तुति दी ।प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने विद्यार्...

पारंपरिक चंबा रूमाल कढ़ाई पर ऐड-ऑन कोर्स: एक सृजनात्मक पहल

चित्र
  पारंपरिक चंबा रूमाल कढ़ाई पर ऐड-ऑन कोर्स: एक सृजनात्मक पहल   नूरपुर : विनय महाजन / राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर के संगीत विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश की समृद्ध पारंपरिक हस्तकला चंबा रूमाल कढ़ाई के संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से एक 36 घंटे का ऐड-ऑन कोर्स आयोजित किया गया। यह कोर्स 8 अक्टूबर 2025 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के सक्षम निर्देशन में संपन्न हुआ तथा इसका संयोजन डॉ. भारती भागसैन, सहायक प्राध्यापक, संगीत विभाग द्वारा किया गया। इस ऐड-ऑन कोर्स में 32 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों को चंबा रूमाल कढ़ाई की पारंपरिक तकनीकों, अलंकरण शैली, रंग योजना एवं सांस्कृतिक महत्त्व का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती दिनेश कुमारी जी द्वारा प्रदान किया गया। उनके कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इस विशिष्ट लोककला की बारीकियों के साथ-साथ इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि एवं व्यावसायिक संभावनाओं की भी जानकारी प्राप्त की।कोर्स के समापन ...

विषय: डंगा (सपोर्टिंग वाल) निर्माण कार्य में बाधा, उत्पीड़न एवं डराने-धमकाने के संबंध में शिकायत।

चित्र
विषय: डंगा (सपोर्टिंग वाल) निर्माण कार्य में बाधा, उत्पीड़न एवं डराने-धमकाने के संबंध में शिकायत। ज़मीन में अपने घर को (डंगा)स्पॉटिंग वाल लगाने पर बननेदार द्वारा हरासमेंट करने बारे शिकायत पत्र। 2- स्पॉटिंग वाल पीडब्ल्यूडी विभाग लगा रहा है रोड़ को स्पॉटिंग वाल और घर के बचाव के लिए लगा रहे हैं। 3- पंचायत वालों ने और प्रशासन ने समझाने की कोशिश की परंतु नहीं मानता है। 4- सोहन लाल अपने कुत्ते को हमारे घर के सामने रोड़ पर घुमाते हैं जानबुझ कर लैट्रीन पेशाब करवाता है और डराता है धमकाता है जबकि इस तरफ़ आने का कोई मतलब नहीं है। उपायुक्त महोदय जी,                          मैं सुकी शुकी देवी विडो पत्नी लेट शहीद सदा राम गांव मुसुवाड डाकखाना बर्डी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी हूं।    उपायुक्त महोदय जी मेरा विनम्र निवेदन है कि मैं ताउम्र से यहां रहती आई हूं और मेरी शादी सदा राम से हुई परन्तु एक सैनिक थे और 1971 में भारत पाक युद्ध में देश के लिए अपने प्राणों की आहुती देकर सर्वोच्च ब...

नूरपुर प्रशासन को दिया शिकायती पत्र के रूप में ज्ञापन

चित्र
  नूरपुर प्रशासन को दिया शिकायती पत्र के रूप में ज्ञापन    नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद वार्ड 3 के निवासी पूनम मंहंत चेला काजल मंहंत ने नगर वासियों के साथ आज एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा को एक ज्ञापन प्रार्थना पत्र के रूप में दिया है l प्रार्थना पत्र में पूनम मंहंत उपमंडल अधिकारी को बताया है कि वह पिछले कई वर्षों से स्वर्गीय काजल महंत के साथ में काम कर रही हैं l पूनम मंहंत ने बताया कि जून 2021 में काजल महंत की मृत्यु के बाद नूरपुर क्षेत्र में बधाइयां मांग रही हूं l अन्य क्षेत्र की किन्नर पठानकोट और हिमाचल प्रदेश बनीखेत की किन्नर उन्हें इस मामले में परेशान कर रहे है l उन्होंने एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा से आग्रह किया कि नूरपुर क्षेत्र में किसी भी किन्नर का हस्तक्षेप न किया जाएl उन्होंने बताया कि 70 वर्षीय अमी चंद् पुत्र जैसी राम निवासी गैही लगोड़ व राजा का तालाब डेरा के मंत्र जस्सी महंत ने काजल महंत की मृत्यु के बाद लगभग 5 साल पहले उन्हें इस गद्दी पर बैठाया जो उसे समय से लेकर नूरपुर क्षेत्र में बधाइयां आदि लेती चली आ रही हूंl समस्त नू...

खंड हरदासपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान

चित्र
  खंड हरदासपुरा में उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों का सम्मान शिक्षा खंड हरदासपुरा की उत्कृष्ट विद्यालय प्रबंधन समितियों के लिए खंड स्तरीय सम्मान समारोह का आज जिला मुख्यालय चम्बा में आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के 38 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में विद्यालयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को सराहा गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं उच्च विद्यालय की श्रेणी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंगला ने पहला और राजकीय उच्च विद्यालय मानकोट ने दूसरा स्थान हासिल किया। माध्यमिक विद्यालयों की श्रेणी में राजकीय माध्यमिक विद्यालय ककियां ने प्रथम और राजकीय माध्यम विद्यालय हरदासपुरा ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉक्टर कविता बिजलवान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। डॉ. कविता ने बताया कि इस आयोजन का प्राथमिक लक्ष्य समुदाय को विद्यालय के साथ जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जब तक समुदाय और विद्यालय एक-दूसरे के करीब नहीं आएंगे, तब तक शिक्षा की तस्वीर बदलने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। समग्र शिक्षा ...

शिमला में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ — 30 अतिरिक्त जवान तैनात

चित्र
  शिमला में यातायात व्यवस्था होगी और सुदृढ़ —  30 अतिरिक्त जवान तैनात  शिमला : गायत्री गर्ग / शिमला शहर में यातायात प्रबंधन को मजबूत करने के लिए शिमला पुलिस द्वारा सशक्त कदम उठाए जा रहे हैं   यातायात को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है तथा महत्वपूर्ण यातायात प्वाइंट और प्रमुख चौराहों की पहचान की गई है। वर्तमान में शिमला ट्रेफिक पुलिस में कुल स्वीकृत  संख्या 180   है जिनमें से में से 136 पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया गया है जो हाल ही में  15 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और अब इसी कड़ी में 30 और पुलिस कर्मियों को तैनात कर ट्रैफिक पुलिस की कमी को पूरा किया गया है जो अब 181 पुलिस कर्मियों की संख्या के साथ शहर का ट्रैफिक बंदोबस्त देख रही है। शिमला शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव, यातायात जाम की समस्या, आम जनता एवं पर्यटकों की सड़कों पर आवाजाही को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने हेतु तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस शिमला ने यातायात व्यव...
IG Instagram पर फॉलो करें