संदेश

सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले जनसमूह ने आदेश रद्द करने की मांग

चित्र
  सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले जनसमूह ने आदेश रद्द करने की मांग नूरपुर : विनय महाजन /  सिविल अस्पताल नूरपुर से दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस फैसले के विरोध में क्षेत्र की सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश सरकार से तबादला आदेश रद्द करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन डॉक्टरों को यथावत नूरपुर में ही सेवाएं देने का मौका दिया जाना चाहिए।   इस मामले में आँशु कोरला सामाजिक सेवक व कुछ सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने व नूरपुर नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार ने सरकार से अपील की है कि अस्पताल में खाली पड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों को जल्द भरा जाए और वर्तमान में कार्यरत फिजिशियन व स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले रद्द किए जाएं क्योंकि पंजाब की सीमा से सटा नूरपुर के नागरिक अस्पताल में अक्सर रोगियों की भरमार काफी अधिक रहती हैl बुद्धिजीवी वर्ग का इस मामले में कहना है कि सिविल हस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ सहित 10 डॉक्टरों के पद रिक्त ...

पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न आज वाद पत्रकारों को भी संबोधित किया

चित्र
  पुलिस जिला नूरपुर की मासिक अपराध समीक्षा एवं कल्याण बैठक संपन्न आज वाद पत्रकारों को भी संबोधित किया नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर में पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में आज एक मासिक अपराध समीक्षा और पुलिस कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने भाग लिया।पुलिस कल्याण की बैठक में कई प्रकार के मुद्दों पर बात की गईl बैठक के दौरान अध्यक्ष ने विशेष रूप से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण पर चर्चा की। अध्यक्ष ने जवानों और अधिकारियों की व्यक्तिगत समस्याओं, ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों और विभागीय मुद्दों को विस्तार से सुना। अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और उनके मनोबल को ऊँचा रखने के लिए इन सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।अपराधों की रोकथाम के लिए अध्यक्ष ने सभी थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए l जागरूकता अभियान में अध्यक्ष ने विभाग को अपने क्षेत्रों की पंचायतों, स्कूलों और कॉलेजों में जाकर विशेष जागरूकता अभियान चलाने ...

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

चित्र
  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस और चंबा दिवस का संयुक्त रूप से होगा आयोजन-उपायुक्त मुकेश रेपसवाल चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों की जानकारी को लेकर हेरिटेज वॉक होगी आयोजित ऐतिहासिक अखंड चंडी महल के दरबार हाल में आयोजित होगा जिला स्तरीय समारोह चंबा : जितेन्द्र खन्ना / अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तथा चंबा दिवस के उपलक्ष पर 8 मार्च को जिला मुख्यालय चंबा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आज बचत भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि चंबा रियासत के भारत में विलय तथा वर्ष 1948 में नागरिक प्रशासन के पहले उपायुक्त द्वारा कार्यभार संभालने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के उपलक्ष्य में 8 मार्च को चंबा डे तथा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को संयुक्त रूप से मनाया जाएगा।  उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8.30 बजे भूरी सिंह संग्रहालय से की जाएगी। इसके उपरांत चंबा शहर की ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित करवाने के उद्देश्य से एक हेरिटेज वॉक का आयोजन किया जाएगा। इस हेरिटेज वॉक के दौरान प्रतिभागियों को चंबा के प्राचीन मंदिरों, ऐति...

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया

चित्र
  कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया  नूरपुर : विनय महाजन /  नगर परिषद द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रणवीर सिंह निक्का ने की।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर शहर में लगभग 21 लाख रुपए की सांसद निधि से बनी मुख्य सड़क का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि शहर के विकास के लिए वह प्रयासरत है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की इस सड़क को बनाने के लिए लोगों की मांग पर बजट उपलब्ध करवाया है जोकि चौधरियां के खुह से लेकर करीब ग्रामीण बैंक तक बनी है और अब इस सड़क का विस्तार करने के लिए चौधरियां का खुह से लेकर न्याजपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को भी पंद्रह लाख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें दस लाख सांसद निधि से और पांच लाख विधायक निधि से दिया जाएगा। मैं इस अवसर पर नूरपुर नगर परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय आरके महाजन को भी श्रद्धांजलि देते हुए कोटि-को...

गुरुकोठा उप डाकघर के स्थानांतरण का विरोध, हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा पर संकट

चित्र
  गुरुकोठा उप डाकघर के स्थानांतरण का विरोध, हजारों उपभोक्ताओं की सुविधा पर संकट नेरचौक : अजय सूर्या /  बल्ह विधानसभा क्षेत्र के गुरुकोठा में स्थित उप डाकघर को लेदा स्थानांतरित करने के विभागीय निर्णय का स्थानीय जनता ने कड़ा विरोध किया है। लोगों का कहना है कि लगभग 70 वर्षों से सेवा दे रहा यह डाकघर सात नजदीकी पंचायतों के हजारों लोगों को सुविधा प्रदान करता रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस उप डाकघर में करीब 6900 खाताधारक, हजारों सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारक और करोड़ों रुपये का वार्षिक लेन-देन होता है, जबकि प्रतिदिन 50–60 लोग यहां सेवाएं लेने आते हैं। ऐसे में इसे घाटे में बताकर स्थानांतरित करना उचित नहीं है। लोगों का कहना है कि लेदा क्षेत्र में पहले से ही डाकघर की शाखा और तीन बैंक कार्यरत हैं, जबकि गुरुकोठा में यही एकमात्र उप डाकघर है। इस निर्णय से सात पंचायतों के पेंशनधारकों, वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय जनता ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, सांसदों, जनप्रतिनिधियों और डाक विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि गुरुकोठा उप डाक...

HPBOSE परीक्षाओं में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक छात्र शामिल, 2800 परीक्षा केंद्र बनाए गए : डॉ. राजेश शर्मा

चित्र
  HPBOSE परीक्षाओं में प्रदेशभर से दो लाख से अधिक छात्र शामिल, 2800 परीक्षा केंद्र बनाए गए : डॉ. राजेश शर्मा शिमला : गायत्री गर्ग / हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की चल रही परीक्षाओं में राज्यभर में दो लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हो रहे हैं। बोर्ड अपने कामकाज में आधुनिकीकरण और डिजिटाइजेशन की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। यह जानकारी बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राजेश शर्मा ने शुक्रवार को दी। डॉ. शर्मा शिमला के ऐतिहासिक पोर्टमोर गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के baad kaha । वह इन दिनों राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में लगभग 2800 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं ताकि हर छात्र को परीक्षा देने का अवसर मिल सके, भले ही किसी क्षेत्र में छात्रों की संख्या कम ही क्यों न हो। डॉ. राजेश शर्मा, चेयरमैन, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (साउंडबाइट): “इस समय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं और यह हर बच्चे के जीवन ...

जिला के 2032 गांवों को ड्रोन सर्वेक्षण सम्पन्न - उपायुक्त

चित्र
  जिला के 2032 गांवों को ड्रोन सर्वेक्षण सम्पन्न - उपायुक्त स्वामित्व योजना के तहत हो रही आबादी देह गांवों की मेपिंग 158 गांवों में सर्वेक्षण होना शेष स्वामित्व योजना के तहत जिला शिमला में 2032 आबादीदेह गांवों का ड्रोन सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया गया है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि अभी 158 गांवों का सर्वेक्षण शेष है। उपायुक्त ने कहा कि स्वामित्व योजना भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट मालिकाना हक देना है। इस योजना की शुरुआत 24 अप्रैल 2020 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर की गई थी। इसका मुख्य लक्ष्य गांवों में रहने वाले लोगों को उनकी आबादी वाली जमीन का कानूनी स्वामित्व प्रदान करना और भूमि विवादों को कम करना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से इस योजना को ग्रामीण विकास और भूमि प्रबंधन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में अपनाया है। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन तकनीक का उप...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: