नगरोटा सूरियां में प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में गौरव ने बड़ी माली अपने नाम की
नगरोटा सूरियां में प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में गौरव ने बड़ी माली अपने नाम की नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / नगरोटा सूरियां में मंगलवार को प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में अजनला के गौरव पहलवान ने गुरदासपुर के सागर पहलवान को हराकर कुश्ती की बड़ी माली जीत ली। बड़ी माली का इनाम 21 हज़ार रुपये रखा गया था। वारिश के बाबजूद मेले में सौ से भी ज्यादा स्थानीय व दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपना जौहर दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मेला आयोजक पप्पी मन्हास, जितेंदर कुमार मुन्ना, सुगनाड़ा पंचायत पूर्व प्रधान कर्ण पठानिया, पूर्व प्रधान राज शहरिया, रमेश चंद, ओंकार सिंह, अब्बू मनहास, हैप्पी, परवीन सिंह, सिकंदर, संजीव कुमार, अंशुल शर्मा व विक्कू ने ग्रामीणों के सहयोग से किया।