अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल
अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल सिस्सू और हिडिम्बा मंदिर का दौरा भी किया पहली बार पहुंचे राज्यपाल का भव्य स्वागत मनाली/सिस्सू, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार को लाहुल-स्पीति एवं मनाली प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा कर इसकी तकनीकी विशेषताओं, सामरिक महत्व तथा क्षेत्रीय विकास में इसकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल टनल सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित आधुनिक इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत उदाहरण है, जिसने हिमालयी क्षेत्र में विकास और संपर्क के नए आयाम स्थापित किए हैं। राज्यपाल ने साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टनल का अवलोकन किया तथा बीआरओ अधिकारियों से इसके निर्माण, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें वर्षभर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच का साकार...