संदेश

ज्वाली विधानसभा के पंचायती राज चुनावों में दो जिला परिषद प्रत्याशियों शालू देवी ब पंडित विपिन शर्मा ने भरा नामांकन

चित्र
  ज्वाली विधानसभा के पंचायती राज चुनावों में दो जिला परिषद प्रत्याशियों शालू देवी ब पंडित विपिन शर्मा ने भरा नामांकन ज्वाली  प्रदेश में पंचायती राज चुनाव के चलते गुरुवार को जवाली विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद के लिए बार्ड नम्बर 4 भाली से शालू देवी ने अपना नामांकन पत्र भर कर मिनी सचिवालय जवाली में एसडीएम जवाली नरेंद्र जरियाल को दे दिया गया है | और वार्ड नंबर 4 भाली जिला परिषद के चुनाव के लिए अपनी ताल ठोक दी है | बही जरोट बार्ड 44 से एस्ट्रोलॉजिस्ट पंडित विपिन शर्मा जिला परिषद के लिए मिनी सचिवालय जवाली के एसडीएम कार्यालय में नामांकन पत्र भर दिया गया है | तथा जरोट बार्ड 44 के लोगो से अपना आशीर्वाद देने की अपील की | बही बार्ड नम्बर 4 भाली जिला परिषद प्रत्याशी शालू देवी ने बताया कि वे पिछले पंचायती राज चुनाव में डोल पंचायत की 24 वर्ष की उम्र में प्रधान बनी थी तथा उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत से ऐसे कार्य करवाए जिनकी डोल पंचायत की जनता को बहुत ज्यादा जरूरत थी उन्होंने कहा कि अब वह जिला परिषद के चुनाव में उतारकर वार्ड नंबर 4 भाली के लोगों की सेवा करना चाहती हैं इस...

भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का बोले हमने जो वायदा किया था पूरा किया है शहर के लिए

चित्र
  भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का बोले हमने जो वायदा किया था पूरा किया है शहर के लिए  नूरपुर : विनय महाजन /  भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने एक भेंट वार्ता में बताया कि उन्होंने जो वायदा नूरपुर शहर वासियो से शहर मे स्वच्छ पेय जल के लिए से किया था उसकोहमने पूरा किया हैl उन्होंने कहा कि शहर नूरपुर के विकास के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। सभी शहरवासियों को आश्वासन दिया कि हमने जो वायदा पेयजल हेतु शहर वासियों से किया था हमने बारिश के दिनों में जिस क्षेत्र की पाइपलाइन टूट रही थी उसके लिए नई पाइप का प्रबंध कर दिया है l आगामी बरसात में लोगो को इस समस्या से नही जूझना नही पड़ेगा उन्होंने कहा कि अपना विश्वास और सहयोग बनाए रखें, आपका भरोसा कभी टूटने नहीं दिया जायेगा l हम इसमें राजनीति नहीं कर रहे हैं लेकिन नूरपुर के मान-सम्मान और विकास के लिए सदैव समर्पित रहेंगे l

जिला परिषद चुनाव के लिए सरगर्मी तेज, मीना राणा ने मंझग्रा वार्ड 35 से भरा नामांकन

चित्र
  जिला परिषद चुनाव के लिए सरगर्मी तेज, मीना राणा ने मंझग्रा वार्ड 35 से भरा नामांकन शाहपुर: जनक पटियाल /  जिला परिषद चुनावों को लेकर शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी पूरी तरह तेज हो गई है। इसी कड़ी में जिला परिषद शाहपुर के मंझग्रां वार्ड-35 से चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत ठेहड निवासी मीना राणा ने विधिवत रूप से अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी शंखनाद कर दिया है। नामांकन प्रक्रिया से पूर्व मीना राणा ने धारकलां स्थित ठाकुरद्वारा पवित्र धाम में पूरी श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की और शीश नवाकर अपने चुनाव अभियान का श्रीगणेश किया। नामांकन के दौरान निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में मीना राणा के साथ भारी संख्या में समर्थक और प्रस्तावक मौजूद रहे, जिनके बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मीना राणा ने कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने जनता से भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते...

धर्मशाला में दो भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सपोर्ट करने खुद पहुंचे सुधीर शर्मा

चित्र
  धर्मशाला में दो भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, सपोर्ट करने खुद पहुंचे सुधीर शर्मा झिकली इच्छी वार्ड से सतीश चौधरी सौकणी दा कोट से सीमा कुमारी ने भरा नामांकन दोनों प्रत्याशी बोले, सुधीर शर्मा और भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे मौके पर मौजूद रहे धर्मशाला भाजपा के पदाधिकारी, सुधीर शर्मा बोले, नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में हमारी जीत तय धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर में माथा टेकने के बाद एसडीएम आफिस में दाखिल किया परचा धर्मशाला धर्मशाला में गुरुवार को जिला परिषद के दो भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरे। इनमें जिला परिषद के झिकली इच्छी वार्ड से भाजपा प्रत्याशी सतीश चौधरी व सौकणी दा कोट वार्ड से सीमा कुमारी ने अपने परचे एसडीएम आफिस में दाखिल किए। धर्मशाला से विधायक व दिग्गज भाजपा नेता सुधीर शर्मा खासतौर से उनके नामांकन के लिए धर्मशाला पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने धर्मशाला के कचहरी हनुमान मंदिर में माथा टेका और उसके बाद एसडीएम आफिस में अपना परचे दाखिल किए। इस दौरान सुधीर शर्मा ने कहा कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों में भाजपा की जीत तय है। हिमाचल ...

अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल

चित्र
  अटल टनल ने लाहुल-स्पीति को विकास और पर्यटन की नई पहचान दी : राज्यपाल  सिस्सू और हिडिम्बा मंदिर का दौरा भी किया पहली बार पहुंचे राज्यपाल का भव्य स्वागत मनाली/सिस्सू,  हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने गुरुवार को लाहुल-स्पीति एवं मनाली प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध अटल टनल रोहतांग का दौरा कर इसकी तकनीकी विशेषताओं, सामरिक महत्व तथा क्षेत्रीय विकास में इसकी भूमिका की सराहना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अटल टनल सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा निर्मित आधुनिक इंजीनियरिंग और अत्याधुनिक तकनीक का अद्भुत उदाहरण है, जिसने हिमालयी क्षेत्र में विकास और संपर्क के नए आयाम स्थापित किए हैं।     राज्यपाल ने साउथ पोर्टल से नॉर्थ पोर्टल तक टनल का अवलोकन किया तथा बीआरओ अधिकारियों से इसके निर्माण, सुरक्षा प्रबंधन और संचालन संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने उन्हें वर्षभर यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए अपनाई जा रही व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी। राज्यपाल ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दृढ़ इच्छाशक्ति और दूरदर्शी सोच का साकार...

धर्मशाला डाक मंडल ने गत वर्ष बेची 8,557 नई पाॅलिसियां: अधीक्षक डाकघर

चित्र
  धर्मशाला डाक मंडल ने गत वर्ष बेची 8,557 नई पाॅलिसियां: अधीक्षक डाकघर धर्मशाला अधीक्षक डाकघर धर्मशाला रविन्द्र कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि धर्मशाला डाक मंडल में गत वित्तीय वर्ष के दौरान डाक जीवन बीमा (पी.एल.आई.) एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आर.पी.एल.आई.) की कुल 8,557 नई पाॅलिसियां खरीदी गईं। इन पाॅलिसियों की कुल बीमित राशि 318 करोड़ रुपये तथा प्रीमियम राशि 4.74 करोड़ रुपये रही। उन्होंने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में इस वर्ष 1,033 प्रस्ताव अधिक प्राप्त हुए हैं। साथ ही प्रीमियम राशि में 1.33 करोड़ रुपये तथा बीमित राशि में 88 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। दावों के निपटान के संबंध में उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 3,208 मैच्योरिटी क्लेम का भुगतान किया गया, जिनकी कुल राशि 61.74 करोड़ रुपये रही। इसके अतिरिक्त, गत वर्ष 71 मृत्यु दावों का निपटारा किया गया था, जिनकी कुल दावा राशि 1.44 करोड़ रुपये थी, जबकि इस वर्ष 87 मृत्यु दावों का निपटान किया गया, जिनमें 1.79 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया गया। अधीक्षक डाकघर धर्मशाला ने आमजन से अपील कर...

08 मई को सिविल अस्पताल सुन्नी में होगा उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

चित्र
  08 मई को सिविल अस्पताल सुन्नी में होगा उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन उपमंडल दण्डाधिकारी सुन्नी राजेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व रेडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 08 मई 2026 को सिविल अस्पताल सुन्नी में एक दिवसीय उपमण्डल स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह दिवस रेडक्रॉस के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनैंट की जयंती के उपलक्ष्य में, उन्हें स्मरण करने हेतु मनाया जाता है। इस वर्ष इस आयोजन का विषय "मानवता में एकता" निर्धारित किया गया है। इस एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी, शिमला द्वारा निशुल्क चिकित्सा जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, जिसमें ब्लड, शुगर, एचआईवी, एचबी आदि विभिन्न परीक्षण निःशुल्क किए जाएंगे। शिविर में आवश्यकतानुसार मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क वितरित की जाएंगी। उन्होंने सुन्नी क्षेत्र की समस्त माताओं, बहनों, बुजुर्गों तथा युवा वर्ग से अनुरोध किया है कि इस स्वास्थ्य शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी स्वास्थ्य जांच अवश्य करवाएं।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: