प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त, अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय : जयराम ठाकुर
प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त, अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय : जयराम ठाकुर सोलन नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान, सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना बोले,कांग्रेस ने पंचायती राज जैसी लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई को कुचलने का काम किया सोलन पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गंज बाजार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान और चुनाव प्रचार की कमान पूरी मजबूती से संभाली, जहां जनता से मिले अपार स्नेह और उत्साह को उन्होंने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट जनादेश करार दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है और अब लोकतांत्रिक तरीके से सत्तापक्ष को करार ा जवाब देने के लिए प...