संदेश

प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त, अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय : जयराम ठाकुर

चित्र
प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त, अब कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का उचित समय : जयराम ठाकुर  सोलन नगर निगम चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने संभाली प्रचार की कमान, सुक्खू सरकार पर साधा तीखा निशाना  बोले,कांग्रेस ने पंचायती राज जैसी लोकतंत्र की सबसे छोटी इकाई को कुचलने का काम किया सोलन  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को सोलन नगर निगम चुनाव के मद्देनजर गंज बाजार में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जनसंपर्क अभियान और चुनाव प्रचार की कमान पूरी मजबूती से संभाली, जहां जनता से मिले अपार स्नेह और उत्साह को उन्होंने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक स्पष्ट जनादेश करार दिया। जनसभा को संबोधित करते हुए जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता अव्यवस्था और झूठे वादों से त्रस्त हो चुकी है और अब लोकतांत्रिक तरीके से सत्तापक्ष को करार ा जवाब देने के लिए प...

पुड़वा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सरिता राणा के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसमर्थन

चित्र
  पुड़वा में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, सरिता राणा के कार्यालय उद्घाटन में उमड़ा जनसमर्थन पालमपुर सुलह विधानसभा क्षेत्र के पुड़वा में भाजपा समर्थित ज़िला परिषद नौरा वार्ड संख्या 28 की प्रत्याशी सरिता राणा के चुनाव कार्यालय का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनता एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों और स्वागत के साथ चुनावी माहौल को पूरी तरह भाजपामय बना दिया। इस मौके पर विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि नौरा वार्ड में जनता का अपार समर्थन भाजपा समर्थित प्रत्याशी सरिता राणा के साथ है और आने वाले चुनावों में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है, जिसके कारण जनता का भरोसा लगातार पार्टी के प्रति मजबूत हो रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी मौज...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में सी बी एस सी द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन।

चित्र
  तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में सी बी एस सी द्वारा कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन। ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा में सीबीएसई द्वारा दिनांक 09 माई 2026 कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसमें एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गए जिसका मुख्य विषय लाइफ़ स्किल एडवांस था इस कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में राजीव निर्याल और अंजना कटोच में शिरकत की इस कार्यशाला में विद्यालय के 52 अध्यापकों और आठ अध्यापक विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापकों ने भाग लिया सबसे पहले रिसोर्स पर्सन के विद्यालय पहुंचने पर जोरदार स्वागत सबसे पहले मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ किया गया सबसे पहले विद्यालय प्रधानाचार्य राकेश राणा द्वारा आए हुए रिसोर्स पर्सन और विभिन्न विद्यालयों से आए हुए अध्यापकों का स्वागत किया उसके उपरांत रिसोर्स पर्सन द्वारा बेसिक स्किल और एडवांस स्किल में अंतर बताया हमारे जीवन स्किल का होना किया आवश्यक है और हर व्यक्ति में कोई न कोई स्...

चमन राही ने जिला परिषद चुनाव के लिए भरा नामांकन

चित्र
  चमन राही ने जिला परिषद चुनाव के लिए भरा नामांकन सुंदरनगर : अजय सूर्या / खिलड़ा-21 जिला परिषद निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार चमन राही ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह Mahatma Gandhi और B. R. Ambedkar के आदर्शों से प्रेरित होकर समाज सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए चुनाव मैदान में उतरे हैं। चमन राही ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि वह पूर्व में जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य और पंचायत प्रधान के रूप में जनहित में कई कार्य कर चुके हैं। उन्होंने क्षेत्र के मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जाएगी और लंबित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

नलसर पहुंची श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

चित्र
  नलसर पहुंची श्री सत्य साईं बाबा की प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत नेरचौक : अजय सूर्या / भगवान श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही “प्रेम प्रवाहिनी दिव्य रथ यात्रा” शनिवार को नलसर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया। हितेश एरोमेटिक परिसर में जैसे ही दिव्य रथ पहुंचा, उपस्थित भक्तजनों ने श्री सत्य साईं बाबा का आशीर्वाद प्राप्त कर फल और जूस वितरित किए। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण देखने को मिला। विदित रहे कि 7 मई से श्री सत्य साई सेवा संगठन जिला मंडी द्वारा निकाली जा रही यह आध्यात्मिक यात्रा 12 मई तक विभिन्न स्थानों से होकर गुजरेगी। यात्रा का उद्देश्य समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और मानवता का संदेश फैलाना है। इस दौरान हजारों श्रद्धालु यात्रा से जुड़कर सेवा भावना को आगे बढ़ा रहे हैं। संगठन के समन्वयक किशोरी लाल शर्मा और कुंदन शर्मा ने बताया कि रथ यात्रा जहां-जहां पहुंच रही है, वहां श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। नलसर में भी भक्तों द्वारा यात्रा का ...

ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय में देखी गई आज एनसीसी कैडेट के साथ

चित्र
  ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय में देखी गई आज एनसीसी कैडेट के साथ  नूरपुर : विनय महाजन /  राजकीय आर्य डिग्री कॉलेज नूरपुर के एनसीसी कैडेट्स ने ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित आज एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर की अध्यक्षता में देखी। इस अवसर पर कैडेट्स को भारतीय सेना के कार्यों, उनकी जिम्मेदारियों तथा जमीनी स्तर पर सेना किस प्रकार कार्य करती है, इसके बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के माननीय प्राचार्य डॉ अनिल कुमार ठाकुर ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारे सैनिकों के साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि युवा वर्ग देश का भविष्य है और एनसीसी कैडेट्स राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस कार्यक्रम से कैडेट्स में भारतीय सेना के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना और अधिक मजबूत हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के 70 कैडेट्स ने भाग लिया। ...

राज्यपाल ने किया सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान

चित्र
  राज्यपाल ने किया सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का आह्वान अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता पालमपुर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज पालमपुर स्थित चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के दो दिवसीय 19वें राष्ट्रीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यपाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा महर्षि वाल्मीकि एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर, जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि ऐसे सम्मेलन समाज को नई दिशा देने तथा सामाजिक संवाद को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने में महासभा के योगदान की सराहना की।  कविंद्र गुप्ता ने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्रों में निरंतर सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं ताकि विकास ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: