पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई,231 मामलों में 14 महिलाओं सहित 355 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया - Smachar

Header Ads

Breaking News

पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई,231 मामलों में 14 महिलाओं सहित 355 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

एसपी शिमला मोनिका भुटुंगरू का कहना है कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। नशा माफिया से जुड़े लोगों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। एसपी ने लोगों से अपील की है कि जिला में अगर कहीं पर नशे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। एसपी मोनिका भुटुंगरू ने कहा कि लोग नशा निवारण हेल्पलाइन 1908 तथा ड्रग फ्री हिमाचल ऐप पर भी नशा माफिया से जुड़े लोगों की सूचना दे सकते हैं। पुलिस ने नशा माफिया शिकंजा कसते हुए वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्करी करने के आरोप में 355 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सालभर में एनडीपीएस के 239 मामले दर्ज किए हंै। इसमें पुलिस ने आरोपियों से तीन किलो 846 ग्राम 698 मिली ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। इतना ही नहीं पुलिस ने नशा की खेप के साथ 14 महिलाओं को भी पकड़ा है। इसके अलावा पुलिस ने नशा तस्करी में दो विदेशी तस्कर भी पकड़े हैं। शिमला पुलिस ने वर्ष 2022 में एनडीपीएस एक्ट तहत कुल 239 मामले दर्ज किए हैं। एनडीपीएस के इन 231 मामलों में 14 महिलाओं सहित 355 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नशा तस्करी के केसों में शिमला पुलिस ने चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब के लोग भी पकड़े हैं। शिमला पुलिस ने 26 किलो 437 ग्राम 182 मिली ग्राम अफीम और 22 किलो 60 ग्राम 283 मिली ग्राम चरस की खेप पकड़ी है। इसके अलावा शिमला पुलिस ने 6.14 ग्राम मैडमा, 330 ग्राम भुक्की और 655 प्रतिबंधित सिरप और 1396 प्रतिबंधित नशीली गोलियां 994 भांग के पौधे भी पकड़े हैं। पुलिस नशा तस्तरी में शामिल लोगों से करीब आठ लाख छह हजार 160 रुपये की नकदी भी बरामद की है।

कोई टिप्पणी नहीं