आज संकट चौथ पर जाने किन राशियों पर आएगा संकट - Smachar

Header Ads

Breaking News

आज संकट चौथ पर जाने किन राशियों पर आएगा संकट

आज माघ मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सकट चौथ का व्रत रखा जा रहा है. इस दिन सकट माता के साथ-साथ भगवान गणेश और चंद्रमा की पूजा की जाती है. माताएं अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत भी रखती हैं. तो चलिए इस अवसर पर भगवान गणपति की आरती और कुछ मंत्र का जाप कर लें,संकट चौथ पर जाने किन राशियों पर आएगा संकट मेष राशि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं और ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जप करें। इससे इनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और आने वाला संकट टल जाएगा। वृषभ राशि इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। जीवन के सभी भौतिक सुख और ऐशो-आराम इन्हीं से प्राप्त होते हैं। इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं और ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का जाप करें। मिथुन राशि इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, जो बुद्धि और वाणी के देवता हैं। इस राशि वाले श्रीगणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फलों का भोग लगाएं। साथ ही ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा मंत्र का जप करें। कर्क राशि इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इनकी पूजा भी तिल चतुर्थी पर विशेष रूप से की जाती है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को मोदक, मक्खन और खीर का भोग लगाएं। साथ ही ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप करें। सिंह राशि इस राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सिंह राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेश को गुड़ या इससे बने व्यंजनों जैसे गजक, रेवड़ी आदि का भोग लगाएं। साथ ही ऊं गं गणपतये नम: मंत्र का जाप करें। कन्या राशि इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग तिल चतुर्थी के मौके पर श्रीगणेश को मूंग का हलवा या किशमिश का भोग लगाएं और मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः मंत्र का जाप कम के कम 108 बार करें। तुला राशि इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है। इस राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू, माखन-मिश्री और केला अर्पित करें। साथ ही ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम: मंत्र का जाप करें। इससे इनकी हर कामना पूरी होगी। वृश्चिक राशि इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के लोग श्रीगणेश को लाल रंग की मिठाई का भोग लगाएं, साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं मंत्र का जाप भी करें। धनु राशि इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले भगवान श्रीगणेश को केसर मिश्रित मिठाई या केसरिया दूध का भोग लगाएं। साथ ही ऊं गं गणपतयै नमः मंत्र का जाप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। मकर राशि इस राशि का स्वामी शनि ग्रह है। इस राशि वाले तिल चतुर्थी पर श्रीगणेस को काले अंगूर या किशमिश का भोग लगाएं। साथ ही ऊं लंबोदराय नमः मंत्र का जाप भी करें। ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। कुंभ राशि इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि वाले श्रीगणेश को बूंदी के लड्डू या मौसमी फल अर्पित करें। साथ ही ॐ सर्वेश्वराय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से इनके जीवन में आने वाले संकट टल जाएंगे। मीन राशि इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इस राशि वाले श्रीगणेश जी को बेसन के लड्डू, केले और बादाम अर्पित कर सकते हैं। साथ ही ॐ सिद्धि विनायकाय नमः मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से इनके जीवन में खुशहाली आएगी। गणेश जी की आरती जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा.. एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी. माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी.. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा.. पान चढ़े फल चढ़े, और चढ़े मेवा. लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा.. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा.. अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया बांझन को पुत्र देत निर्धन को माया.. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी. कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी.. जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा. माता जाकी पार्वती पिता महादेवा गणेश जी के मंत्र अमेयाय च हेरंब परशुधारकाय ते। मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः।। विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं। नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।। विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं। नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।

कोई टिप्पणी नहीं