लोगों ने हिमाचल प्रदेश सड़कों की सोशल मीडिया पर खोली पोल - Smachar

Header Ads

Breaking News

लोगों ने हिमाचल प्रदेश सड़कों की सोशल मीडिया पर खोली पोल


लोगों ने हिमाचल प्रदेश सड़कों की सोशल मीडिया पर खोली पोल

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार रात को फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा कि प्रदेश में लोकनिर्माण विभाग की जिन सड़कोें की हालत बहुत खराब है, कृपया हमें उनकी जानकारी प्राप्त करवाएं,युवा मंत्री विक्रमादित्य सिंह की इस पहल को हजारों लोगों ने सराहा भी। लिखा कि पहली बार किसी मंत्री ने इस तरह की जानकारी मांगी है।प्रदेश के सभी जिलों से मंत्री की फेसबुक पोस्ट पर कमेंट आए हैं। लोगों ने मुख्य सड़कों के साथ-साथ संपर्क सड़कों की हालत से मंत्री को अवगत कराया। कई लोगों ने यह भी लिखा कि कई क्षेत्रों में विभागीय अधिकारी खुद सड़कों की मरम्मत करवाने में अड़ंगा फंसाते हैं। ऐसे अधिकारियों पर भी नकेल कसी जानी चाहिए। कुछ लोगों ने लिखा कि उम्मीद है कि सड़कों की मरम्मत फेसबुक पर ही नहीं होगी। अधिकारी और कर्मचारी मौके पर जाकर भी स्थिति का जायजा लेंगे। एक यूजर ने तो लिखा कि 40 saal से सड़क का कार्य पेंडिंग है।

तो वहीं लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि

मैं सिर्फ बातें करने में विश्वास नहीं रखता हूं। जिस भी मामले को उठाता हूं, उसे नतीजे तक पहुंचाता हूं। कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। खस्ताहाल सड़कों को ठीक करवाने के लिए जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करूंगा। हमारे घर और कार्यालय के दरवाजे प्रदेश की जनता और उनके सुझावों के लिए हमेशा खुले हैं।

कोई टिप्पणी नहीं