राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रियों में विभागों का किया बंटवारा - Smachar

Header Ads

Breaking News

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रियों में विभागों का किया बंटवारा


राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मंत्रियों में विभागों का किया बंटवारा 

सुक्खू ने वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, नियोजन, कार्मिक विभागों के साथ ही उन सभी विभागों को अपने पास रखा है जो किसी मंत्री को नहीं दिए गए हैं। 

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के विभागों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें जल शक्ति, परिवहन और भाषा एवं कला और संस्कृति विभाग सौंपा गया था।

धनी राम शांडिल्य को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार विभागों का प्रभार दिया गया है। 

चंद्र कुमार को कृषि एवं पशुपालन विभाग मिला।

हर्षवर्धन चौहान को उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष विभाग दिया गया है। 

विक्रमादित्य सिंह को लोक निर्माण, युवा और खेल विभागों का प्रभार दिया गया है।

किन्नौर जिले के जगत सिंह नेगी को राजस्व, बागवानी और जनजाति विकास विभाग दिया गया है।

रोहित ठाकुर को उच्च, प्रारंभिक, तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का कार्यभार दिया गया है। 

अनिरुद्ध सिंह को ग्रामीण विकास और पंचायती राज का जिम्मा सौंपा 


कोई टिप्पणी नहीं