Jawali में जनता की मांग पर खुला बीडीओ कार्यालय भी हुआ डिनोटिफाई

 



Jawali में जनता की मांग पर खुला बीडीओ कार्यालय भी हुआ डिनोटिफाई 

पूर्व की भाजपा सरकार ने जवाली को बीडीओ कार्यालय की सौगात दी थी, लेकिन सत्तासीन कांग्रेस सरकार ने इसे डिनोटिफाई कर दिया जिससे जवाली की जनता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व जवाली के विधायक चंद्र कुमार के खिलाफ रोष पनप उठा है।

जवाली क्षेत्र की दर्जनभर पंचायतों भरमाड़, मैरा, लुधियाड़, हरनोटा, मस्तगढ़, चलवाड़ा-एक, चलवाड़ा-दो, फारियां, ढन, हार, नरगाला, लाहडू, नाणा, धेवा, हरसर, पनालथ, समकेहड़ इत्यादि पंचायतों के लोगों को तकरीबन 30 से 40 किलोमीटर का सफर तय करके नगरोटा सुरिया जाना पड़ता है

जनता द्वारा काफी समय से जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की मांग को कांग्रेस के समक्ष उठाया जा रहा था, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही इस मांग को अनसुना कर दिया। पूर्व की भाजपा सरकार के समक्ष भी इस मांग को उठाया गया, तो भाजपा सरकार ने जवाली में बीडीओ कार्यालय खोलने की घोषण करते हुए नोटिफिकेशन भी जारी कर दी, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद कांग्रेस ने इसे डिनोटिफाई कर दिया, जिससे जनता में कांग्रेस के प्रति काफी रोष पनप गया है। 

लोगों का कहना कि बीडीओ कार्यालय जवाली को डिनोटिफाई करना गलत है। उन्होंने कहा कि इसके खुलने से जवाली के भाजपाइयों को नहीं, अपितु कांग्रेसियों को भी लाभ मिलना था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने यह बीज बोया है तथा आने वाले समय में यही काटना पड़ेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

पंचक की स्थिति जानें व आज का पंचांग प्रविष्टे सहित