सौतेले पिता ने 15 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म,मामला हुआ दर्ज - Smachar

Header Ads

Breaking News

सौतेले पिता ने 15 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म,मामला हुआ दर्ज

सौतेले पिता ने 15 वर्षीय लड़की के साथ किया दुष्कर्म,मामला हुआ दर्ज 


एस.आई. मनप्रीत कौर ने बताया कि नाबालिग लड़की की मां ने पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में बताया कि उसकी दूसरी शादी आरोपी पति राज मल के साथ हुई है। बेटी सहित पति के साथ किराए पर रह रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ धारा 376 आई.पी.सी, 6,10 पोसको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।

यह घिनौना अपराध पंजाब के थाना जमालपुर के अधीन आते क्षेत्र का है यहां आरोपी की हरकत का नाबालिग लड़की की मां को उस समय पता लगा जब उसने रात के समय लड़की और पिता दोनों को कमरे से गायब पाया। जब उसने दोनों को आवाजें लगानी शुरू कीं तो दोनों एक कमरे से बाहर आए। इसके बाद लड़की ने बताया कि पिता उसे जबरदस्ती खाली कमरे में ले गए जहां मुंह पर हाथ रख कर उसके साथ गलत काम किया।  

बेटी ने बताया कि इससे पहले भी मई 2022 में पापा ने जबरदस्ती दुष्कर्म व छेड़छाड़ की थी। लड़की बात सुनकर मां घबरा गई और थाना जमालपुर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं