ससुराल में पहुंचने के बाद दुल्हन की अचानक मौत,सब रह गे दंग - Smachar

Header Ads

Breaking News

ससुराल में पहुंचने के बाद दुल्हन की अचानक मौत,सब रह गे दंग

ससुराल में पहुंचने के बाद दुल्हन की अचानक मौत,सब रह गे दंग 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आगरा के फतेहपुर सीकरी के महादेव गली में रहने वाले युवक राजू की 27 फरवरी को आगरा के धूलियागंज गांव की रहने वाली लड़की सोनिया से शादी हुई थी। शादी धूमधाम से हुई। इसके बाद 28 फरवरी को राजू दुल्हन को अपने घर फतेहपुर सीकरी ले आया। इस मामले पर दुल्हन ( सोनिया ) के भाई ने कहा कि वह पिछले लगभग 4-5 महीने से बीमार चल रही थी। पिछले साल अक्टूबर में ही सोनिया की मां का देहांत हो गया था। उस समय से सोनिया काफी टेंशन में रहने लगी और ज्यादा तबीयत खराब हो गई। डॉक्टर ने बताया था कि सोनिया के फेफड़ों में संक्रमण हुआ है। इलाज भी चल रहा था।

राजू ने बताया कि शादी होने के बाद दोनों परिवार बहुत ही खुश थे। पूरे परिवार ने मिलकर दुल्हन का फूलों से स्वागत किया था। सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच सोनिया की अचानक तबीयत खराब हो गई। घर वालों यानी ससुराल वालों ने सोनिया को अस्पताल ले गए, लेकिन तबीयत ज्यादा खराब होने के चलते ससुराल वालों ने सोनिया के घर वालों को सूचना दी। 

सोनिया के परिवार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सोनिया की इलाज के दौरान मौत हो गई। सोनिया की मौत के बाद दोनों परिवार में मातम पसरा है। लड़के पक्ष का कहना है कि हमने नहीं सोचा था कि शादी के कुछ घंटों बाद ही दुल्हन के साथ ऐसी घटना हो जाएगी। उधर, कई लोग इस मौत को संदिग्ध बताकर चर्चाएं कर रहे हैं। इस संबंध जांच अधिकारी का कहना है कि जांच चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं