पशुपालन विभाग पालमपुर के सौजन्य से भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला का खरोटा मे कैंप का आयोजन

पशुपालन विभाग पालमपुर के सौजन्य से भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला का खरोटा मे कैंप का आयोजन


ज्वाली :रतिक्ष चौधरी / भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला पशुपालन विभाग पालमपुर के सौजन्य से आज छठें कैंप का आयोजन ज्वाली उपमंडल के खरोटा गांव मे बने केंद्रीय पशु औषधालय में किया गया। जिसमे अलग-अलग नस्लों की गायों का भ्रूण प्रत्यारोपण किया गया।

जिसमें भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला पशुपालन विभाग पालमपुर डॉक्टर अतुल पुरी डॉ अमित सेन ने अपनी टीम के साथ इस कार्य को अंजाम दिया ।

डॉ अतुल पुरी ने कहा कि यहां पशुपालन विभाग की तरफ से हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में एक ही भ्रूण प्रत्यारोपण प्रयोगशाला है।

उन्होंने कहा कि पहले हम जितने भी भ्रूण प्रत्यारोपण करते थे वह हम अपने विभाग के फार्म के अंदर ही करते थे।

लेकिन पिछले 1 साल से हम फील्ड में आए हैं और भ्रूण प्रत्यारोपण का कार्यक्रम शुरू किया है उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रूण प्रत्यारोपण करने से गाय की नस्ल रेड सिंधी , साहिवाल, सहित अच्छी नस्ल प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि यह विभाग की तरफ से छठा कैंप का आयोजन है और रिजल्ट भी अच्छा मिल रहा है और आगे भी यह कार्यक्रम इसी तरह जारी रहेंगे । इस मौके पर स्थानीय किसान रविंद्र राणा राकेश जमवाल सहित काफी किसान मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर