बेटी ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, मार्बल कटर से किए शरीर के टुकड़े

बेटी ने अपनी मां को उतारा मौत के घाट, मार्बल कटर से किए शरीर के टुकड़े 


इलेक्ट्रॉनिक मार्बल कटर, चॉपर और चाकू का इस्तेमाल कर बेटी ने हाथ-पैर मार्बल कटर से काटकर अलग कर दिए और शरीर को कपाट में पॉलीथिन और कपड़े से बांधकर रख दिया, जिसमें से पैर को कपड़े से लपेटकर स्टील की पानी वाली टंकी में छिपा दिया था।

मुंबई पुलिस के जोन-4 के डीसीपी डॉक्टर प्रवीण मुंढ़े ने बताया कि मृतक का नाम वीणा जैन है, जिसकी उम्र 55 साल थी और उनकी बेटी का नाम रिंपल जैन है जिसकी उम्र 23 साल है और यह मुंबई के लालबाग के राजा के पंडाल के सामने वाली इमारत में रहते हैं।

 14 मार्च शाम 08:00 बजे आरोपी रिंपल के मामा सुरेश कुमार पोरवल आरोपी के साथ कालाचौकी पुलिस स्टेशन आये थे और हमें बताया की उनकी बहन वीणा लापता है और उन्हें उनकी बेटी रिंपल पर शक हो रहा है. जिसके बाद हमारी टीम उनके इब्राहिम कासम चौल पहुँची, जहां पर वीणा अपनी बेटी रिंपल के साथ रहती थी. घर की स्थित देखी तो हमें शक हुआ की कुछ तो गड़बड़ है, जिसके बाद कपाट की तलाशी लेने के लिए जैसे ही खोला उसमे से बदबू आने लगी और जब ध्यान से देखा तो पता चला को उसमें एक डीकंपोज हो चुका शव है, जिसके बाद पुलिस ने वहां एफएसएल की टीम बुलाई जिसने घर की पूरी तरह से जांच की. बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए केईएम अस्पताल भेजा गया ताकि पता चल सके की हत्या कैसे की गई और कब की गई।

डीसीपी प्रवीण ने आगे बताया कि लड़की ने शरीर के कुछ टुकड़े किए थे, जिसके लिये उसने इलेक्ट्रॉनिक मार्बल कटर, चॉपर और चाकू का इस्तेमाल किया था. पूछताछ के दौरान उसने शरीर के एक हिस्से को स्टील के पानी के टंकी में छिपाकर रखने की बात कही, जिसके बाद उस टंकी को देखा गया और उसमें से शरीर का एक हिस्सा मिला, जिसे की कपड़े में लपेट कर रखा गया था. उसे भी केईएम अस्पताल भेजा गया है. डीसीपी प्रवीण में आगे बताया की हमारी जांच के बाद हमने आरोपी बेटी रिंपल जैन को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके कल कोर्ट में पेश किया जाएगा, उससे हम पूछताछ कर रहे हैं. हमने इस मामले में एफआईआर आईपीसी की धारा 302, 201 और आर्म्स एक्ट की धारा 4, 7, 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त