संदेश

जुलाई, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान क्या-क्या कहा आइए जानें

चित्र
सुप्रीम कोर्ट ने मणिपुर हिंसा पर सुनवाई के दौरान क्या-क्या कहा आइए जानें सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर हिंसा और महिलाओं पर यौन हमले के मामले में सुनवाई भी हुई। जानिए सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान क्या टिप्पणियां की  सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में मणिपुर में हिंसा पर दाखिल की गई कई याचिकाओं पर सुनवाई हुई और चीफ़ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने राज्य और केंद्र सरकार से इस पर कड़े सवाल भी पूछे. मणिपुर के यौन उत्पीड़न वाले वायरल वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल हिंसा का शिकार हुई महिलाओं की पैरवी कर रहे थे. महिलाओं की ओर से पेश हुए कपिल सिब्बल ने सीबीआई जांच और केस को असम ट्रांसफर करने का विरोध किया है. वहीं, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा है कि “हमने कभी केस को असम ट्रांसफ़र करने की मांग नहीं की थी. हमने ये ज़रूर कहा था कि मामले की जांच मणिपुर से बाहर हो, लेकिन असम में हो ये हमने कभी नहीं कहा ” सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा कि मणिपुर में जो कुछ हुआ, उस पर ये तर्क नहीं दिया जा सकता कि द...

जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे थे

चित्र
जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय क्रिकेट टीम में लंबे समय से बाहर चल रहे थे तेज़ गेंदबाज़ बुमराह ने पिछले साल सितंबर में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था। वो पीठ की चोट की वजह से टीम से बाहर चल थे। बीते कुछ महीनों से वो फिटनेस हासिल करने में जुटे थे। आपको बता दें कि अब 18 अगस्त से सीरिज शुरू होगी दोनों टीमों के बीच तीन मैच होंगे। जिसके चलते बीसीसीआई ने ट्विटर पर इस सिरीज़ के खिलाड़ियों के नामों की भी जानकारी दी :- जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ ( उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेट कीपर), जीतेश शर्मा (विकेट कीपर). शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार और आवेश खान। https://twitter.com/BCCI/status/1686022468220121090?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1686022468220121090%7Ctwgr%5Ead63c11c2250a6b8b69320a058aa5662058fc72d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.bbc.com%2Fhindi%2Flive%2Findia-66357088

जल शक्ति विभाग मण्डल जवाली में पवन कौंडल ने सहायक अभियंता का कार्यवार संभाला

चित्र
जल शक्ति विभाग मण्डल जवाली में पवन कौंडल ने सहायक अभियंता का कार्यवार संभाला जिला कांगड़ा के ज्वाली जल शक्ति विभाग मण्डल में पवन कौंडल ने सहायक अभियंता का कार्यवार संभाला। पवन कौंडल इससे पहले चुवाड़ी (चंबा) कार्यरत थे। कार्यभार संभालते ही पवन कौंडल ने कहा कि लोगों की पानी की समस्याओं का प्राथमिकता से निपटारा किया जाएगा । तथा जिन घरों व मुहल्लों में पानी की किल्लत है वहां फील्ड के कर्मचारियों को भेज कर रिपोर्ट ली जाएगी। तथा पानी की समस्या को शीघ्र हल करने का प्रयास किया जाएगा।

45 तक रहेगा बन्द संपर्क मार्ग नाणा- शाहपुर

चित्र
  45 तक रहेगा बन्द संपर्क मार्ग नाणा- शाहपुर जिला काँगड़ा ज्वाली उपमंडल के अंतर्गत नाणा- शाहपुर संपर्क मार्ग के करीबन 200 मीटर कच्चे हिस्से को कंकरीट वर्क के चलते 45 दिनों के लिए बन्द किया गया है जिसके कारण अब वाहनों की आवाजाही घाड़ जरोट -- परगोड़ मार्ग से होगी। लोक निर्माण विभाग जवाली के सहायक अभियंता बलभीत सिंह ने बताया कि एक अगस्त से 15 सितंबर तक यह मार्ग अवरुद्ध रहेगा।

उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक

चित्र
  उपायुक्त ने वर्चुअल माध्यम से ली एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक शिमला  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां वर्चुअल माध्यम से जिला के समस्त एसडीएम एवं बीडीओ की बैठक ली।  उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में राहत कार्यों के लिए 13 विकास खंडों में 375 करोड़ रुपए के शैलफ पारित किए गए हैं जिससे ग्रामीण अधोसंरचना एवं सामुदायिक कार्यों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सेब सीजन को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र राशि प्रदान की जाएगी जिससे संपर्क मार्गो को बहाल करने के लिए मशीनरी व लेबर लगाई जाएगी ताकि बागवानों को कोई असुविधा न हो।  आदित्य नेगी ने सभी एसडीएम से मॉनसून की वजह से हुए नुकसान का विस्तृत ब्यौरा मांगा और उन्हें लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं पंचायत जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय स्थापित करने के आदेश दिए ताकि सेब सीजन में किसानों के उत्पाद समय पर मार्केट यार्ड तक पहुंच सके। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान ने बैठक का संचालन किया और सभी एसडीएम से सीधा संवाद स्थापित किया। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडा...

नूरपुर के कोपडा में तेजधार हथियार से दंपति की गला काट कर की हत्या

चित्र
नूरपुर के कोपडा में तेजधार हथियार से दंपति की गला काट कर की हत्या  अपने घर के पास खेतों में काम कर रहे दंपति की नशे में धुत युवक ने तेज धार हथियार से गला काटकर की हत्या पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार प्राप्त जानकारी के अनुसार नूरपुर की पंचायत कोपडा में तक़रीबन दोपहर बाद 3 बजे दंपति हरनाम सिंह सुपुत्र जैसी राम उम्र करीब 75 वर्ष व उसकी पत्नी सकुंतला देवी उम्र करीब 70 वर्ष अपने घर के पास खेतों में काम कर रहे थे कि एकाएक अंकुश कुमार सुपुत्र धर्म चंद निवासी कोपडा उम्र 21 वर्ष ने दंपत्ति पर हमला बोल दिया और तेजधार हथियार दराट से गला काट दिया जिस कारण से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहीं एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया और पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

जखाड़ा में एक घर से लाखों रु के गहने चुराकर चोर हुए रफ्फूचक्कर

चित्र
  जखाड़ा में एक घर से लाखों रु के गहने चुराकर चोर हुए रफ्फूचक्कर ,पुलिस ने जांच की शुरू   फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / विकास खँड फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत जखाड़ा के वार्ड नम्बर दो में बीती रात चोरों ने एक घर में चोरी को अंजाम देते हुए लाखों रु के गहने चुरा लिए । इसका पता परिवार वालों को तब लगा जब वो सुबह उठे । इस बारे जानकारी देते हुए प्रभावित परिवार की मुखिया मस्या देवी ने बताया बीती रात चोर उनके घर से दो बहुओं के ब उसके खुद के गहनों को चुरा ले गए हैं । बताया सोने के गहनों के साथ ही कुछ चांदी भी चोर ले गए इतना ही नही 14 -15 हजार रु की नगदी भी चोरी हुई है । उन्होंने दुःखी मन से बताया कि उन्होंने बड़ी गरीबी देखी है ।अब जाकर उनके बच्चे कुछ कमाने लगे हैं तो यह घटना घट गई , उंन्होने पुलिस प्रशासन से अपील को है कि चोरों की धरपक्कड़ करते हुए उनके गहने उन्हें वापिस दिलवाए जाएं । वहीं आशा बरकर्ज सुनीता कुमारी ने बताया उन्हें चोरी होने की जानकारी सुबह मिली उन्होंने बताया परिवार के मुखिया की काफी समय पूर्व मौत हो गई थी । जिस कारण बड़ी गरीबी की हालत में उक्त बुजुर्ग महिला ने बच्चों को पढ़ाया ...

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन

चित्र
  उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन जिला के 151 मामलों पर की गई विस्तृत चर्चा शिमला, 31 जुलाई - उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला वन संरक्षण अधिनियम समिति की 5वीं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला से संबंधित 151 एफसीए मामलों पर डिवीजन बार विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया जिला में कुल मामलों में से 122 मामले यूजर एजेंसी, 22 मामले खंड स्तर एवं अन्य मामले सीसीएफ रामपुर के पास लंबित है। उन्होंने यूजर एजेंसी एवं अन्य अधिकारियों को एफसीएस से संबंधित मामलों को निपटारा करने के आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए ताकि विकास कार्यों को गति प्रदान हो सके। उपायुक्त ने राजस्व एवं वन अधिकारियों को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करने पर बल दिया ताकि कार्यों को गति मिल सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी गंभीरता के साथ कार्य करें और सामाजिक कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि जिला में जो एफसीए मामले वापस किए जाने हैं, उन मामलों को भी जल्द से जल्द वापिस किए जाए । बैठक में सहायक आयुक्त डॉ पूनम बंसल, वन विभाग ...

रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से ऑनलाईन होगा पंजीकरण

चित्र
  रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से ऑनलाईन होगा पंजीकरण आवेदक घर बैठे कर सकते हैं आवेदन मण्डी 31 जुलाई.  हिमाचल   प्रदेश के रोजगार कार्यालयों में पहली अगस्त से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाईन हो जाएगी। आवेदक रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाने के लिए अब घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी देते हुए क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग हिमाचल प्रदेश में पहली अगस्त से रोजगार कार्यालयों में पंजीकरण प्रक्रिया को ऑनलाईन करने जा रहा है। जिला मण्डी के सभी रोजगार कार्यालयों में भी पंजीकरण की यह प्रक्रिया ऑनलाईन होगी और नवीनीकरण भी ऑनलाईन माध्यम से होगा। जो आवेदक अपना नाम रोजगार कार्यालय में दर्ज करवाना चाहते हैं, वे पहली अगस्त से ऑनलाईन माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं तथा इम्पलाॅइमैंट कार्ड का नवीनीकरण भी ऑनलाईन ही होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकरण व नवीनीकरण करने के लिए उन्हें विभागीय वेबसाइट  https://eemis.hp.nic.in/  पर लॉगइन करना होगा। प्रत्येक आवेदक को अपनी अलग लॉग-इन आईडी बनाने के उपरान्त ऑनलाईन पंजीकरण प्रक्रि...

सेवानिवृत्ति पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी श्री सुभाष कटोच को दी विदाई

चित्र
  सेवानिवृत्ति पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी श्री सुभाष कटोच को दी विदाई चंबा, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी चंबा श्री सुभाष चंद कटोच आज (सोमवार) को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ज़िला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया और उनके सुखद भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। श्री सुभाष चंद कटोच ने सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में 35 साल तक विभिन्न पदों पर सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं । जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय ऊना से 1988 से विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ करने के उपरांत उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय केलांग, धर्मशाला व सोलन में भी अपनी सेवाएं दी। श्री सुभाष कटोच ने धर्मशाला से 2016 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के पद पर सेवाएं देने के उपरांत अप्रैल 2022 से निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में सूचना अधिकारी के पद पर सेवाएं दी। जिला लोक अधिकारी केलांग के बाद जिला लोक संपर्क अधिकारी चंबा में सेवाएं देने के बाद वे आज सेवानिवृत्त हुए हैं। कार्यक्रम में श्री सुभाष कटोच की धर्मपत्नी सुनीता कटोच , बेटी शगुन कटोच, बेटा क्षितिज कट...

चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स

चित्र
    चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के दिए टिप्स      हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे कारगर कदम: एसडीएम     धर्मशाला, 31 जुलाई। युवाओं को चीड़ की पत्तियों से हस्तशिल्प उत्पाद बनाने के टिप्स दिए गए। इस बाबत सोमवार को भाषा एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से एक दिवसीय चीड पत्ती हस्त शिल्प उत्पाद कार्यशाला द्रोणाचार्य बी.एड कॉलेज रैत आयोजित की गई इसमें बीएड कालेज के विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एसडीएम करतार चन्द ने कहा कि हस्तशिल्प उत्पादों की काफी डिमांड है तथा इस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हस्तशिल्प कला को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है तथा इसी दिशा में युवाओं को भी प्रशिक्षित किया जा रहा है।      ग्रामीण स्तर पर भी स्वयं सहायता समूहों को हस्तशिल्प उत्पाद तैयार के लिए प्रोत्साति किया जा रहा है ताकि स्वयं सहायता समूहों की आमदनी में बढ़ोतरी हो सके। कार्यशाला में दर्शना देवी तथा उनके समूह की महिलाओं ने चीड़ की पत्ती से गमले, टोकरी ...

सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष

चित्र
  सुरंगों के निर्माण से आकांक्षी जिला चंबा के विकास को मिलेगी गति- विधानसभा अध्यक्ष  चंबा, 31 जुलाई- विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चंबा जिला देश के आकांक्षी जिलों में शामिल किया गया है। यहां की भौगोलिक विषमताओं के चलते यदि जिले में सुरंगों के निर्माण को प्राथमिकता मिले तो जिला के विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह बात आज अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए अपने संबोधन में कही। उन्होंने बताया कि चुवाड़ी से जिला मुख्यालय चंबा को कनेक्ट करने वाली सुरंग का निर्माण शुरू करवाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकताओं में है। उन्होंने पधरी और साच जोत के नीचे सुरंग के अलावा होली- उत्तराला सुरंग के निर्माण की भी वकालत की। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि उन्होंने सुरंगों के निर्माण के मुद्दे का पक्ष रखा भी है और आगे भी इस दिशा में पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चूंकि चंबा जिला आकांक्षी जिला है, ऐसे में केंद्र को जिला के विकास के लिए विशेष आर्थिक सहायता देनी चाहिए।  कुलदीप सिंह पठानिया ने चंबा के...

नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित

चित्र
  नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जागरूकता शिविर आयोजित विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टों ने की शिविर की अध्यक्षता ऊना, 31 जुलाई - डेरा बाबा रूद्रानंद नारी में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना बारे जागरूक करने हेतू खंड स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उदेश्य जिला ऊना में अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना के तहत लाभ प्रदान करना है। शिविर की अध्यक्षता कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो ने की।  शिविर में उपस्थित लोगों को जागरूक करते हुए विधायक देंवेद्र कुमार भुट्टों ने बताया की हिमाचल सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्य मंत्री सुख आश्रय योजना कोष की स्थापना की है जिसमें बेसहारा बच्चों को अपनी पढाई करने लिए, घर बनाने के लिए, कोई लघु कार्य शुरू करने के लिए, व्यवसायिक शिक्षा के लिए, कौशल विकास के लिए व् जिन बच्चों के पास घर नहीं है उन्हें घर बनवाने के लिए इस योजना के तहत लाभ दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल सरकार में विधायकों के द्वारा अपनी कमाई का एक हिस्सा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना कोष में...

जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल लगभग 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए।

चित्र
  शिमला,  जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय शिमला से आज सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल लगभग 33 वर्ष के सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हुए। जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला सिंपल सकलानी ने बताया कि सहायक लोक संपर्क अधिकारी मदन गोपाल ने अपना दायित्व सच्चाई, ईमानदारी और पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से निभाया। उन्होंने मदन गोपाल को सेवानिवृति की बधाई दी और उनकी अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि लगभग 33 साल के सेवाकाल के दौरान मदन गोपाल ने किन्नौर और शिमला में अपनी सेवाएं दी। इस अवसर पर मदन गोपाल ने बताया कि 12 फरवरी, 1991 को उन्होंने किन्नौर के रिकांगपिओ में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के तौर पर अपनी सेवाएं आरंभ की। तत्पश्चात 15 जुलाई, 1994 को शिमला के ठियोग के लिए स्थानांतरण हुआ। उन्होंने बताया कि 2008 में निदेशालय सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शिमला में लाइटिंग असिस्टेंट के तौर पर पदोन्नत हुए। इसके उपरांत 2022 में सहायक लोक संपर्क अधिकारी के तौर पदोन्नत होकर 31 जुलाई, 2023 तक जिला लोक संपर्क अधिकारी शिमला कार्यालय में अपनी सेवाएं दी है। इस अवसर पर जिला लोक संपर्क अधिकारी सिंपल ...

गुज्जरों की भैंसों ने बर्बाद की म‌‌‌‌ककी की फसल

चित्र
   गुज्जरों की भैंसों ने बर्बाद की म‌‌‌‌ककी की फसल                फतेहपुर : वलजीत ठाकुर 31 जुलाई  / पंचायत पट्टा  जाटियां  के वार्ड नं 5 के किसानों की लगभग 10 कनाल भूमि पर गुज्जरौ की भैसों ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। यह गुज्जर पंजाब के वताएं जा रहे हैं। जो वरसाती सीजन में अपने मवेशियों को झील के किनारे ले आते हैं। पर  वन्यजीव बिभाग समय रहते सचेत करते रहते हैं कि कोई भी वाहरी लोग अपने मवेशियों को सैंचरी एरिया मे न लेकर जाए। पर कुछ वाहरी लोग चोरी छिपे अपने मवेशियों को सैंचरी एरिया में लाते हैं और किसानों की फसल को तबाह कर रहे है। वार्ड नं 5 के किसानों वलदेव, चंचल, अशोक, ओंकार, सुषमा, रेखा, फिरता, निशा  ने वताया की हमारी तो रातों की नीद इन आवारा पशु ओ ने उठा दी है। तो बही पंचायत प्रधान  रेखा देवी ने वताया की कुछ समय पहले भी इन आवारा पशु ओ ने फसल बर्बाद की थी तो इन गुजरो को समझा कर अपने मवेशियों को अपने इलाके में जाने के लिए वोल दिया था पर अव तो हद हो गई है आए दिन फसल बर्बाद हो रही है। और मै...

होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद

चित्र
  होलटन किंग पंडोगा में भरे जाएंगे विभिन्न पद जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 2 अगस्त को आयोजित होगा साक्षात्कार  ऊना, 31 जून - मैसर्ज़ होलटन किंग पंडोगा द्वारा बुधवार 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में विभिन्न पदो ंके लिए साक्षात्कार आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा क्यूसी कैमिस्ट्री, क्यूसी ऑफिसर, प्रोडक्शन ऑफिसर, अकाउंटेंट व मार्किटिंग के आठ अधिसूचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि क्यूसी कैमिस्ट्री के पद हेतू शैक्षणिक योग्यता बीएससी मैडिकल व एमएससी बोटनी, क्यूसी ऑफिसर तथा प्रोडक्शन ऑफिसर के पदों हेतू बी फार्मा, एम फार्मा व दो साल का अनुभव, अकाउंटेंट के पद के लिए बी कॉम व एक साल अनुभव तथा मार्किटिंग के पद के लिए ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त इन पदो ंके लिए 18 से 50 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है। अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्य...

चाइना में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में दम दिखाएगी चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया।

चित्र
  चाइना में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में दम दिखाएगी चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया। --चाइना में प्रतियोगिता में भाग लेने को रवाना हुई शिक्षा बलौरिया---  जवाली : विधानसभा क्षेत्र जवाली के अधीन पंचायत चलवाड़ा की शिक्षा बलौरिया का चयन चाइना में 28 जुलाई से 8 अगस्त 2023 तक होने वाली अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में हुआ है तथा शिक्षा बलौरिया के चयन से परिजनों सहित पंचायतवासियों में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिक्षा बलौरिया चाइना के लिए रवाना हो गई है। शिक्षा बलौरिया इससे पहले भी उज्वेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित अंतराष्ट्रीय तलवारवाजी प्रतियोगिता में भाग लेकर ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है। शिक्षा बलौरिया का जन्म 31 अक्तूबर 2003 को चलवाड़ा में सतपाल सिंह व प्रवीण बलौरिया के घर हुआ। शिक्षा बलौरिया के पिता सेना में हैं तथा माता गृहिणी है। शिक्षा बलौरिया का चयन 2018 में खेलो इंडिया स्कीम में हुआ तथा अब शिक्षा बलौरिया नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला में कोचिंग ले रही है तथा बीए-द्वितीय वर्ष भी कर रही है। शिक्षा बलौरिया ने 9 जनवरी ...

राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चम्बा जिले के विकास के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक 160 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा सिंहुता-लाहडू सड़क को डबल लेन करने के लिए 52 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हो सकंेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी तथा इसके लिए आवश्यक धनराशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा होगी तथा उनके समय एवं धन की भी बचत होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने अनेकों कर्मचारी हितैषी निर्णय लिए हैं तथा एनपीएस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन प्रदान की गई है, ताकि वृद्धावस्था में वे सम्मानजनक जीवन-यापन कर सकंे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार को 75 हजार करोड़ रुपये का ऋण तथा कर्मचारियों तथा पैंशनरों के एरियर के रूप में 11,000 करोड़ रुपये की देनदारियां विरासत में मिली हैं। इसके बावजूद सरकार ने अपने कर्मचारियों को ओपीएस प्रदान की है। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए भी सरकार अनेक कदम उठा रही है। अनाथ बच्चों के उत्थान के लिए प्रदेश में मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना आरम्भ की गई है तथा इससे लगभग 6000 पात्र बच्चे लाभान्वित होंगे। राज्य सरकार उन्हें अनिवार्य व व्यावसायिक शिक्षा, रहन-सहन तथा अन्य सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है तथा इन बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा का निरीक्षण किया तथा संबंधित एजेंसियों को निर्माण गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश दिए। अंतिम सांस्कृतिक संध्या में गायक कैलाश खैर ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, विधायक भवानी सिंह पठानिया, केवल सिंह पठानिया तथा नीरज नैय्यर, पूर्व मंत्री आशा कुमारी व ठाकुर सिंह भरमौरी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित भरमौरी, उपायुक्त चम्बा अपूर्व देवगन सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। .0.

चित्र
  राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए 160 करोड़ रुपये जारीः मुख्यमंत्री अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले की अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल चुवाड़ी-चम्बा सुरंग की संभावनाएं तलाशने के लिए सर्वेक्षण करवायेगी प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू रविवार रात्रि चम्बा जिले में अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेले के समापन समारोह के अवसर पर सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उपस्थित जनों को मिंजर मेले की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना भी की। इस अवसर पर उन्होंने मेला आयोजन समिति की ओर से प्रकाशित स्मारिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चम्बा जिले के विकास के लिए अनेक प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय चम्बा के निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अभी तक 160 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार द्वारा सिंहुता-लाह...

मुख्य संसदीय सचिव वन, परिवहन, पर्यटन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए भुंतर बैली ब्रिज पर आवाजाही को हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया तथा उसके पश्चात उन्होंने अखाड़ा बाजार बेली ब्रिज को हरी झंडी दिखाकर आवाजाही के लिए खोला।

चित्र
मुख्य संसदीय सचिव वन, परिवहन, पर्यटन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए भुंतर बैली ब्रिज पर आवाजाही  को हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया तथा उसके पश्चात उन्होंने अखाड़ा बाजार बेली ब्रिज को हरी झंडी दिखाकर आवाजाही के लिए खोला।     कुल्लू  मुख्य संसदीय सचिव वन, परिवहन, पर्यटन सुंदर सिंह ठाकुर ने आज बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए भुंतर बैली ब्रिज पर आवाजाही  को हरी झंडी दिखाकर आरम्भ किया तथा उसके पश्चात उन्होंने अखाड़ा बाजार बेली ब्रिज को हरी झंडी दिखाकर आवाजाही के लिए खोला।    सीपीएस ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर धन्यवाद करते हुए कहा कि  इस आपदा की घडी में मुख्यमंत्री 3 दिन तक स्वयं कुल्लू में ही डेरा जमाए रहे, जिसके  चलते इतनी बड़ी त्रासदी के वावजूद शीघ्रता से कुल्लू जिले में जनजीवन पटरी पर लाया गया है।   उन्होंने  कहा कि मुख्यमंत्री ने स्वयं ही कुल्लू की मैकेनिकल विंग को सुदृढ़ करने के लिए यहां पर अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की साथ ही  अबिलम्ब  एक दर्जन बेली ब्रिज भी कुल्लू के लिए स्वीकृत किए ताकि जहां पर आ...

मुख्यमंत्री प्रथम अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त, 2023 को सांय 04.00 बजे सोलन स्थित सेब एवं फल मण्डी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के परवाणु-सोलन हिस्से को भारी वर्षा के कारण पहंुची क्षति का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसी दिन सांय 05.45 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणु में निर्मित टर्मिनल मण्डी का लोकार्पण भी करेंगे। .0.

चित्र
  मुख्यमंत्री प्रथम अगस्त को सोलन ज़िला के प्रवास पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त, 2023 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं। सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रथम अगस्त, 2023 को सांय 04.00 बजे सोलन स्थित सेब एवं फल मण्डी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री तदोपरांत कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग के परवाणु-सोलन हिस्से को भारी वर्षा के कारण पहंुची क्षति का जायज़ा लेने के लिए हवाई सर्वेक्षण करेंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू इसी दिन सांय 05.45 बजे कसौली विधानसभा क्षेत्र के परवाणु में निर्मित टर्मिनल मण्डी का लोकार्पण भी करेंगे।

समाज को दिशा प्रदान करने में महिला शक्ति महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल .

चित्र
  समाज को दिशा प्रदान करने में महिला शक्ति महत्वपूर्ण - डाॅ. शांडिल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डाॅ. धनीराम शांडिल ने कहा कि महिलाएं समाज की धुरी हैं और महिला शक्ति समाज को दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण है। डाॅ. शांडिल गत रात्रि इनरव्हील सोलन मिड टाॅउन की इंस्टालेशन सेरेमनी को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। डाॅ. शांडिल ने इनरव्हील सोलन मिड टाॅउन की नई अध्यक्ष ऊषा ठाकुर और उनकी नवनियुक्त टीम को बधाई दी। उन्होंने आशा जताई कि इन्रव्हील क्लब सोलन मिड टाॅउन भविष्य में भी अपनी लोक कल्याणकारी गतिविधियों को जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि इनरव्हील क्लब से जुड़ी महिलाएं समाज के गरीब लोगों के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अन्य योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में बेसहारा, गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए सुखाश्रय योजना आरम्भ की है। डाॅ. शांडिल ने इनरव्हील सोलन मिड टाॅउन के सदस्यों से आग्रह किया कि नशा मुक्त हिमाचल का सपना ...

वायु सैनिक सेवा समिति ने सीएम राहत कोष में प्रदान किए 21 हज़ार रूपये ऊना, 31 जुलाई - वायु सैनिक सेवा समिति ऊना के पदाधिकारियांे ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से 21 हज़ार रूपये की राशि सीएम राहत कोष में भेंट की। एडीसी ने बताया कि यह फंड वायु सेना के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से राहत दिलाने के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वायु सैनिक सेवा समिति ऐसे राज्यहित, जनहित, समाजहित व धर्महित के कार्यों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना योगदान देती है। एडीसी ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताते हुए कहा कि भेंट की गई राहत राशि आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगी। इस दौरान चमन सिंह धीमान, एडवोकेट बलजीत सिंह जसवाल, पूर्ण देव चौधरी व तिलक राज अत्री उपस्थित रहे।

चित्र
  वायु सैनिक सेवा समिति ने सीएम राहत कोष में प्रदान किए 21 हज़ार रूपये ऊना, 31 जुलाई - वायु सैनिक सेवा समिति ऊना के पदाधिकारियांे ने सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर के माध्यम से 21 हज़ार रूपये की राशि सीएम राहत कोष में भेंट की। एडीसी ने बताया कि यह फंड वायु सेना के भूतपूर्व सैनिकों द्वारा प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से राहत दिलाने के लिए प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वायु सैनिक  सेवा समिति ऐसे राज्यहित, जनहित, समाजहित व धर्महित के कार्यों के लिए हमेशा अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना योगदान देती है। एडीसी ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार जताते हुए कहा कि भेंट की गई राहत राशि आपदा से प्रभावित परिवारों को सहायता प्रदान करने के लिए मददगार साबित होगी। इस दौरान चमन सिंह धीमान, एडवोकेट बलजीत सिंह जसवाल, पूर्ण देव चौधरी व तिलक राज अत्री उपस्थित रहे।

CRPF BHARTI 2023 : 129929 कॉन्स्टेबल पदों पर सीआरपीएफ में भर्ती, 10वीं 12वीं पास को नौकरी

चित्र
 CRPF BHARTI 2023 : 129929 कॉन्स्टेबल पदों पर सीआरपीएफ में भर्ती, 10वीं 12वीं पास को नौकर ी रोजगार की तलाश कर रहे तमाम युवाओं के लिए रोजगार का एक और अवसर आया है। इस अवसर का लाभ उठाकर आप नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। CRPF ने तमाम अभ्यर्थियों के लिए CRPF Recruitment 2023 नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इस नोटिफिकेशन को लेकर नीचे हम सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कर रहे हैं जिसे पढ़कर आप इस नोटिफिकेशन को लेकर हर महत्वपूर्ण जानकारी समझ सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।                                                     Name Of Recruitment (भर्ती का नाम) : CRPF Recruitment 2023 Total Posts (कुल पदों की संख्या) : 129929 Name Of Posts (पदों का नाम) : Constable Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियाँ) - Application Start Date (आवेदन प्रारंभ तिथि) : Coming Soon   Application Last Date (आवेदन करने की अंतिम तिथि) : Coming Soon ...

सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान

चित्र
  सतलुज की तेज धारा में बहे लुधियाना के दो युवक, पहुंच गए पाकिस्तान लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है. पुलिस ने बताया कि लुधियाना में जगरौन के सिधवां बेट निवासी रतनपाल और हविन्दर सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को हिरासत में लिया और इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी. पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लुधियाना से फिरोजपुर कैसे पहुंचे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दोनों को भारत को सौंपे जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगाय पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनका कहना है वे सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं. उन्होंने बताया कि इस संबंध में शनिवार और रविवार को पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ हुई . लुधियाना के रहने वाले हैं युवक जानकारी के मुताबिक, रविवार को, पंजाब पुलिस की ओर से बताया गया कि दो यु...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: