कौंसिल गांव में ऑब्जेक्टिव एंड नौम्स कैंप का हुआ आयोजन

हिमाचल प्रदेश फसल विविधिकरण प्रोत्साहन परियोजना जाइका के सौजन्य से धर्मपुर उपमंडल के कौंसिल  गांव में ऑब्जेक्टिव एंड नौम्स  कैंप का आयोजन किया गया। 



कैंप में कृषि अधिकारी निवेश ठाकुर के द्वारा फसल विविधिकरण के अंतर्गत नकदी फसलों को उगाने, फसल चक्र बदलने और जाइका परियोजना के अंतर्गत किसानों को मिलने वाली सुविधाएं जैसे की कूल्हों का निर्माण, वाटर स्टोरेज टैंक, माइक्रो इरीगेशन सिस्टम, के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया की जाइका परियोजना के अंतर्गत यह द्वितीय चरण 2021 से 2029 तक चल रहा है। जिसके अंतर्गत किसानों की आजीविका को स्तरोन्नत करने हेतु एक हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे । कृषि अधिकारी निवेश ठाकुर जी ने बताया की फार्म मेकेनाइजेशन  के अंतर्गत पावर वीडर, पावर टिलर, ब्रश कटर, थ्रेशर, चैफकटर पर 50 % सब्सिडी का प्रावधान प्रोजेक्ट द्वारा दिया जाएगा । इस कुहल के तहत 7.44 हेक्टेयर रकबा सिंचित होगा।  इस कैम्प में लगभग 30-35 लोगों ने भाग लिया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर