छह सड़कों को नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा : विक्रमादित्य सिंह

शिमला: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह सड़कों को नेशनल हाईवे बनाने का प्रस्ताव केंद्र को सौंपा है।मुख्यमंत्री और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की राष्ट्र स्तरीय बैठक के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में मुलाकात के दौरान  हिमाचल से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की और छह सड़कों को नेशनल हाईवे बनाने का आग्रह किया है।




( शिमला : गायत्री गर्ग )

विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सचिवालय में प्रेस कॉफ्रेंस में कहा कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान मुख्यमंत्री और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की राष्ट्र स्तरीय बैठक के दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ हिमाचल से संबंधित कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस बैठक के दौरान विशेष रूप से प्रदेश की क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया गया है कि केंद्र सरकार शीघ्र उपयुक्त बजट का प्रावधान करें ताकि इन सड़कों की मरम्मत करवाई जा सके। लगभग 152 करोड़ रुपये के बजट के प्रावधान की जो घोषणा पूर्व में की गई है उस धनराशि को भी शीघ्र प्रदेश को उपलब्ध करवाने का आग्रह किया गया।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश के लिए जो 69 राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए गए थे, उस मामले पर अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई है। केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए छः राष्ट्रीय राजमार्ग शीघ्र आरम्भ करवाने के बारे में भी आग्रह किया गया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग