मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट, उपायुक्त ने सतर्क रहने की दी सलाह

मंडी जिला में 24 और 26 जुलाई को फ्लैश फ्लड का येलो अलर्ट, उपायुक्त ने सतर्क रहने की दी सलाह


 

मंडी :  उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मौसम विभाग द्वारा जिला मंडी के कुछ क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने का येलो अलर्ट जारी होने पर लोगों को  सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने  24 और 26 जुलाई  मंडी जिला में कुछ स्थानों पर  भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है जबकि 23 और 25 जुलाई को हल्की से दरम्यानी वर्षा होने का अनुमान बताया है। फ्लैश फ्लड आने की चेतावनी के मध्यनजर उन्होंने 24 और 26 जुलाई को जिला के आम नागरिकों और बाहर से आने वाले पर्यटकों से नदी-नालों, भूस्खलन वाले क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से परहेज करने एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहने का आग्रह किया है और आवश्यक होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी है।
उन्होंने इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटने  से बचाव के लिए सभी पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध किया है कि वे इस बारे लोगों को जानकारी प्रदान करें।
आपदा की स्थिति में सहायता के लिए पर्यटक व आम नागरिक  जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नम्बर 01905-226201, 202, 203, 204 अथवा टोल फ्री नम्बर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग