करंट की चपेट में आई महिला की हुई मौत, परिवार पर टूटा गमों का पहाड़

बहादुरगढ़ : घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय एक महिला की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। इससे महिला के परिजनों में कोहराम मच गया। उसके पति और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।

वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।


क्षेत्र के गांव बहादुरगढ़ में रहने वाले तेजवीर सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी पिंकी (35) मंगलवार की रात को घर में बिजली के बोर्ड में पंखे के तार लगा रही थी। इसी दौरान अचानक से तार में करंट उतर आया। जिसके कारण पिंकी करंट की चपेट में आ गई। यह देखकर उसने शोर मचा दिया।

इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को बेहोशी की हालत में लेकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

उधर, सूचना पाकर बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पावर कारपोरेशन की टीम भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोगों के अनुसार, वर्षा होने से तार और बोर्ड में करंट उतर आया था। इसकी चपेट में आने से ही महिला की मौत हुई है। परिवार के लोगों ने पुलिस कार्रवाई से इंकार किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर