नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन
नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन, गुजरात में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम नूरपुर : विनय महाजन विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत खैरियां के होनहार सपूत अंकुश ठाकुर ने सीनियर कबड्डी वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से चुने गए 14 श्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अंकुश ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से गांव की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र निवासी अंकुश ठाकुर, सुपुत्र केवल सिंह (मुख्याध्यापक), बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। चौथी कक्षा में पहली बार स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं। अनेक टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाने और जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन दिनों गुजरात की धरती पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप में हिम...