संदेश

नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन

चित्र
नूरपुर गांव की मिट्टी से निकला कबड्डी का शेर, हिमाचल टीम में चयन, गुजरात में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में दिखाएंगे दम नूरपुर : विनय महाजन  विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की पंचायत खैरियां के होनहार सपूत अंकुश ठाकुर ने सीनियर कबड्डी वर्ग में हिमाचल प्रदेश की टीम में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदेश भर से चुने गए 14 श्रेष्ठ खिलाड़ियों में जगह बनाकर अंकुश ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत से गांव की मिट्टी से निकलकर भी राष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है। जिला कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र निवासी अंकुश ठाकुर, सुपुत्र केवल सिंह (मुख्याध्यापक), बचपन से ही खेलों के प्रति समर्पित रहे हैं। चौथी कक्षा में पहली बार स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भाग लेकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई ट्रॉफियां अपने नाम कीं। अनेक टूर्नामेंट में टीम को फाइनल तक पहुंचाने और जीत दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन दिनों गुजरात की धरती पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी चैंपियनशिप में हिम...

तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड

चित्र
तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने को मिला बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड  (भरमाड़: राजेश कतनौरिया)  बड़ी ही प्रसन्नता और हर्षौल्लास का विषय है कि तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा ने पूरे कांगड़ा जिले में बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड प्राप्त किया है इस अवॉर्ड के लिए इको कनेक्ट इन संस्था द्वारा पूरे देश में सर्वेक्षण कराया गया था जिसमें पूरे देश के स्कूलों का सर्वे किया गया। यह सर्वे दिसंबर 2025 से जनवरी 2026 तक किया गया जिसमें जिला कांगड़ा से 3230 स्कूलों का सर्वेक्षण किया गया जिसमें विद्यालय की हर गतिविधि को बड़ी बारीकी से देखा गया इन गतिविधियों में मोटे तौर पर 2 पैरामीटर में बता गया जिसमें टेक्निकल एक्सीलेंस,पेरेंट्स फीडबैक,टेक्निकल एक्सीलेंस में इंफ्रास्ट्रक्चर,अकादमिक एक्सीलेंस,करीकूलर एक्टिविटी, टीचिंग फैकल्टी आदि मानकों पर विद्यालय का सर्वेक्षण हुआ स्कूलों को ई सी आई रेटिंग दिए गए। तृप्ता पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चलवाड़ा ने 5 में से 4.04 अंक प्राप्त कर पूरे जिले कांगड़ा के स्कूलों में टॉप उत्कृष्ट स्कूलों में अपनी जगह बनाई और पूरे ज्वाली क्षेत्र में टॉप पर रहा । यह ज...

दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद, सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई

चित्र
सतर्कता एवं त्वरित कार्रवाई, दो घंटे में नाबालिग सुरक्षित बरामद  (शिमला: गायत्री गर्ग) इन्द्रा निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला (हि.प्र.) द्वारा थाना देहा में उपस्थित होकर एक शिकायत पत्र प्रस्तुत किया गया। शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री दिनांक 25.02.2026 को लगभग दोपहर 12:30 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है। शिकायत प्राप्त होते ही पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से विस्तृत पूछताछ की गई तथा संभावित स्थानों पर खोजबीन प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान उक्त नाबालिग को कोटखाई क्षेत्र के कोकूनाला में उसकी बड़ी बहन के कमरे में सुरक्षित पाया गया। पुलिस टीम द्वारा नाबालिग को कोकूनाला (कोटखाई) से थाना लाकर विधिवत उसकी माता के सुपुर्द किया गया। तस्दीक के दौरान यह पाया गया कि नाबालिग आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहती थी, जबकि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उसकी माता उसे आगे नहीं पढ़ा पा रही थी। इसी कारण वह अपनी बड़ी बहन के पास कोकूनाला चली गई थी, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सके। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि नाबालिग के साथ किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना घटित नहीं...

हिमाचल पुलिस की आड़ में सुक्खू ने कटवाई प्रदेश की नाक:विश्व चक्षु

चित्र
कांग्रेस तो पहले से नंगी थी, फिर टी शर्ट उतारने की जरूरत क्यों पड़ गई: विश्व चक्षु हिमाचल पुलिस की आड़ में सुक्खू ने कटवाई प्रदेश की नाक धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच हुए ड्रामे पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जोरदार प्रहार किया है। चक्षु ने कहा कि पिछले कल जो भी हुआ, वह हिमाचल प्रदेश सरकार के संरक्षण में हुआ है। सुक्खू सरकार देश विरोधी काम कर रही है और देश की छवि खराब करने वालों को शह दे रही है। एआई सम्मिट में जिस तरह युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टी शर्ट उतारकर वैश्विक नेताओं के सामने देश की छवि खराब की है, उसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इतने बड़े इवेंट में युकां कार्यकर्ताओं के नंगेपन ने दिखा दिया है कि कांग्रेस पार्टी सचमुच नंगी हो चुकी है। ऊपर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस देश विरोधी काम में हिमाचल जैसे शांत राज्य का नाम भी खराब कर दिया। सभी को पता है कि कांग्रेस के किन नेताओं के इशारे पर एआई सम्मिट में देश विरोधी काम युकां कार्यकर्ताओं ने किया और फिर...

निगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में पवित्र झंडा चढ़ाने की धार्मिक रस्म को निभाया

चित्र
  छेश्चू मेले में झंडा रस्म को उमड़ा जनसैलाब,निगमापा बौद्ध मठ के प्रांगण में पवित्र झंडा चढ़ाने की धार्मिक रस्म को निभाया बौद्ध श्रद्धालु की आस्था के अनुसार अपने मनोकामनाओं को करते हैं पुरा रिवालसर :अजय सूर्या  रिवालसर में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चु मेले का समापन पारंपरिक झंडा रस्म के साथ हुआ। रिवालसर प्राचीन निंगमपा के प्रांगण में पवित्र झंडा चढ़ाने की धार्मिक रस्म में बौद्धिष्ट श्रद्धालुओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की। यह मेला रिवालसर में धार्मिक सौहार्द और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है। छेश्चू धार्मिक पर्व में झंडा चढ़ाने की रस्म को बौद्ध धर्म के अनुसार महत्वपूर्ण धार्मिक कड़ी माना जाता है। बौद्ध श्रद्धालु की आस्था के अनुसार अपने मनोकामनाओं के पूर्ण होने के लिए अलग अलग रंगों और मंत्रोचारित झंडों को चढ़ाया जाता है।

शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ABVP का चम्बा में हुंकार

चित्र
शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ ABVP का चम्बा में हुंकार (चंबा : जितेन्द्र खन्ना) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई चम्बा ने प्रदेश सरकार की छात्र विरोधी नीतियों और शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त विसंगतियों के खिलाफ जिला मुख्यालय चम्बा में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। जिला संयोजक ललित वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में छात्र हितों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की निरंतर अनदेखी की जा रही है। उन्होंने मांग उठाते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चुनावों को तुरंत बहाल किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू किया जाए। विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों के बजाय नियमित शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए और केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला परिसर के निर्माण हेतु लंबित 30 करोड़ रुपये तुरंत जमा करवाए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि शोधार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना जल्द शुरू क...

31 दिनों में 22 चिट्टा तस्करों पर गिरी शिमला पुलिस की

चित्र
31 दिनों में 22 चिट्टा तस्करों पर गिरी शिमला पुलिस की गाज  शिमला पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक: 'चिट्टा' तस्करी के आरोपी पर PIT ND&PS एक्ट के तहत कार्रवाई, 3 महीने के लिए जेल भेजा (शिमला: गायत्री गर्ग) नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए अपने 'जीरो टॉलरेंस' अभियान को जारी रखते हुए, शिमला पुलिस ने एक और आदतन अपराधी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। पुलिस ने PIT ND&PS अधिनियम (Prevention of Illicit Traffic in Narcotic Drugs and Psychotropic Substances) के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील कोटखाई के एक युवक को प्रिवेंटिव डिटेंशन (निवारक निरोध) में लिया है। मामले का विवरण आरोपी की पहचान पपील भूषण (35 वर्ष), पुत्र श्री गयारू राम, निवासी गाँव निहारी, डाकघर रतनारी, तहसील कोटखाई, जिला शिमला के रूप में हुई है। हिमाचल प्रदेश सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) द्वारा जारी आदेशों के बाद, पुलिस ने धारा 3(1) PIT ND&PS Act 1988 के तहत आरोपी को हिरासत में लेकर 03 माह के लिए मॉडल सेंट्रल जेल कंडा भेज दिया है। अपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पपील भूषण लंबे समय से ...