संदेश

व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु आई सत्ता में कांग्रेस की वर्तमान सरकार में हर वर्ग दुखी निराश व हताश निक्का

चित्र
  व्यवस्था परिवर्तन करने हेतु आई सत्ता में कांग्रेस की वर्तमान सरकार में हर वर्ग दुखी निराश व हताश निक्का  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर, प्रदेश मे व्यवस्था परिवर्तन करने आई काँग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बीजेपी विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ ठंगर में जोरदार विरोध प्रदर्शन कियाl प्रदर्शन करने के बाद निक्का ने पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर वर्ग परेशान हो चुका है। उन्होंने कहा कि जनता को लोभ लुभावने वायदे कर सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार का असली चेहरा जनता के समक्ष आ चुका है। उन्होंने कहा कि चुनावों के समय जनता से किये वायदे तो निभाना दूर की बात है, अब तो हालत यह हो चुकी है की लोकतान्त्रिक प्रणाली भी खतरे में है। निक्का ने कहा की प्रदेश के पंचायत तथा नगर परिषद के चुनावों को तय सीमा में न करवा पाना सरकार की बड़ी असफलता है। निक्का ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनावों के समय महिलाओ को प्रति माह 1500 रूपये देने का बड़ा दावा भी हवा निकला। उन्हों...

पेंशनरों का सरकार पर वार, “हक नहीं मिला तो होगा आंदोलन”

चित्र
  पेंशनरों का सरकार पर वार, “हक नहीं मिला तो होगा आंदोलन” मण्डी : अजय सूर्या / पेंशन वेलफेयर एसोसिएशन जिला मंडी ने मुख्यमंत्री के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी है कि यदि पेंशनरों के वित्तीय भत्ते तुरंत जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन ने दो टूक कहा कि सरकार यह गलतफहमी न पाले कि पेंशनर विभाजित हैं—पेंशनर पूरी तरह एकजुट हैं और अपने अधिकार लेकर ही रहेंगे। जिला प्रधान हरीश शर्मा ने बुधवार दोपहर 1 बजे मंडी में आयोजित बैठक के दौरान तीखा बयान देते हुए कहा कि 17 दिसंबर को बिलासपुर में मुख्यमंत्री ने जो आश्वासन दिया था, वह आज तक जमीन पर नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि बार-बार झूठे आश्वासन देकर पेंशनरों को गुमराह किया जा रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेंशनरों के वित्तीय भत्ते कोई खैरात नहीं, बल्कि उनका हक हैं, और सरकार को इन्हें तुरंत जारी करना होगा। यदि सरकार ने अब भी देरी की, तो पेंशनर सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई...

नगरोटा सूरियां में प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में गौरव ने बड़ी माली अपने नाम की

चित्र
  नगरोटा सूरियां में प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में गौरव ने बड़ी माली अपने नाम की नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / नगरोटा सूरियां में मंगलवार को प्राचीन बाबा पीर दरोका मेले के दंगल में अजनला के गौरव पहलवान ने गुरदासपुर के सागर पहलवान को हराकर कुश्ती की बड़ी माली जीत ली। बड़ी माली का इनाम 21 हज़ार रुपये रखा गया था। वारिश के बाबजूद मेले में सौ से भी ज्यादा स्थानीय व दूसरे राज्यों से आए पहलवानों ने कुश्तियों में अपना जौहर दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।  मेला आयोजक पप्पी मन्हास, जितेंदर कुमार मुन्ना, सुगनाड़ा पंचायत पूर्व प्रधान कर्ण पठानिया, पूर्व प्रधान राज शहरिया, रमेश चंद, ओंकार सिंह, अब्बू मनहास, हैप्पी, परवीन सिंह, सिकंदर, संजीव कुमार, अंशुल शर्मा व विक्कू ने ग्रामीणों के सहयोग से किया।

फोरलेन पर खतरे की घंटी: जागर नाला के पास सुरक्षा दीवार गिरी, कई घरों पर संकट

चित्र
 फोरलेन पर खतरे की घंटी: जागर नाला के पास सुरक्षा दीवार गिरी, कई घरों पर संकट मण्डी : अजय सूर्या /  मंडी-पंडोह फोरलेन पर जागर नाला के समीप बुधवार सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे बनी रिटेनिंग वॉल (डंगा) ढह गई। इस घटना में सड़क का करीब 30 मीटर हिस्सा भी प्रभावित हुआ है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत एहतियात बरतते हुए इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा कर दी है। जानकारी के अनुसार यह दीवार फोरलेन निर्माण कार्य के तहत हाल ही में तैयार की गई थी। ऐसे में बरसात से पहले ही इसका गिर जाना निर्माण गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है और दोबारा निर्माण के बावजूद स्थिति नहीं सुधरी। घटना के बाद आसपास की अन्य दीवारों में भी दरारें देखी गई हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। सड़क के किनारे रहने वाले लोगो के घरों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है और लोग भय के माहौल में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत ठोस कदम उठाने की मांग करते हुए कहा कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो भविष्य में गंभीर हादसा हो सकता है।...

गुरु नाभा दास के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल

चित्र
  गुरु नाभा दास के आदर्शों अपनाकर ही समाज में नैतिक मूल्यों का संरक्षण संभव: किशोरी लाल महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास जयंती का भव्य आयोजन बैजनाथ  महाशा कल्याण सभा बैजनाथ द्वारा गुरु नाभा दास  की जयंती के अवसर पर बुधवार को बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान गुरु नाभा दास के आदर्शों एवं शिक्षाओं को विस्तार से याद किया गया तथा उपस्थित जनसमूह को उनके दिखाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। विधायक किशोरी लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरु नाभा दास जी एक महान दार्शनिक एवं समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज में फैली व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा मानवता, समानता, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।  उन्होंने कहा कि गुरु नाभा दास  जैसे संतों के विचार आज के युग में ओर भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। समाज में बढ़ती सामाजिक चुनौतियों और नैतिक मूल्यों में आ रही कमी को रोकने के लिए हमें ऐसे महापुरुषों के ...

मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई: 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

चित्र
  मंडी में STF की बड़ी कार्रवाई: 890 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार मंडी : अजय सूर्या / जिला मंडी में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF कुल्लू की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती शाम दिनांक 07 अप्रैल 2026 को बिंद्राबनी फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक युवक को भारी मात्रा में चरस के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, STF टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वॉल्वो बस (नंबर: DD10Y-9603) की जांच की, जो चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध युवक से 890 ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान शक्ति शर्मा (27 वर्ष) पुत्र जगदीश चंद, निवासी गाँव हरिताल्यानगर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस चौकी पंडोह में एनडी&पीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इस नशे की खेप को कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा...

हिमाचल में ‘पाकिस्तान मॉडल’ लागू कर रही सुक्खू सरकार, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त: जयराम ठाकुर

चित्र
  हिमाचल में ‘पाकिस्तान मॉडल’ लागू कर रही सुक्खू सरकार, आर्थिक कुप्रबंधन से जनता त्रस्त: जयराम ठाकुर मंडी : अजय सूर्या / मंडी में भाजपा कार्यसमिति की बैठक के सफल आयोजन के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में ‘पाकिस्तान मॉडल’ अपनाया जा रहा है, जहां आर्थिक संकट के चलते कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के वेतन तक रोकने की स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है, जो सरकार की आर्थिक विफलता को दर्शाती है। जयराम ठाकुर ने इसे “शर्मनाक” बताते हुए कहा कि गलत नीतियों और वित्तीय कुप्रबंधन ने राज्य की अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया है। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान शासनकाल में नेताओं और अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं, जो पहले कभी देखने को नहीं मिले। उन्होंने कहा कि भाजपा अब इस “भ्रष्ट सरकार” के खिलाफ जनता के बीच जाएगी। चेस्टर हिल प्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: