संदेश

10वीं बोर्ड परीक्षा में आरुषि ने प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान

चित्र
  10वीं बोर्ड परीक्षा में आरुषि ने प्रदेश में हासिल किया 10वां स्थान भरमाड़ : राजेश कतनौरिया / ज्वाली उपमंडल के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ की छात्रा आरुषि पुत्री कुलदीप कुमार ने 10वी की परीक्षा में 700अंकों में 690 अंक हासिल करके 10वा स्थान हासिल किया है। आरुषि के पिता कुलदीप कुमार की मृत्यु हो चुकी है जबकि माता रेनू वाला गृहिणी है। आरुषि ने बताया कि मैं रोजाना 9 से 10घंटे पढ़ाई करती हूं। इसका श्रेय अपने स्कूल प्रिंसिपल उज्जवल धीमान, स्टाफ, दादा प्रीतम सिंह, दादी कृष्णा देवी, माता रेनू देवी व अपनी कड़ी मेहनत को देती हूं। आरुषि ने ब कि जमा दो करने के बाद आईआईटी में जाना मेरा लक्ष्य है जिसको हरसूरत में हासिल करना है। प्रिंसिपल उज्जवल धीमान ने भी इस सफलता के लिए स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने आरुषि को भी बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। 

सिध्यानी स्कूल की राधिका ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान

चित्र
  सिध्यानी स्कूल की राधिका ने प्रदेश में हासिल किया 9वां स्थान रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह क्षेत्र के राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिध्यानी की होनहार छात्रा राधिका ने दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर में 9वां स्थान हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राधिका पुत्री टेक चंद एवं माता निर्मला देवी ने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में 700 में से 691 अंक प्राप्त किए। छात्रा की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश ठाकुर सहित अध्यापक वर्ग सुरेश, देवकी नंदन, हरी कृष्ण, रेखा चौधरी एवं पवन तलवार ने राधिका को इस सफलता पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राधिका की मेहनत और लगन अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है। परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने भी राधिका की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे शुभकामनाएं दी हैं।

ग्रामफू-काजा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज, धारीवाल कम्पनी की मशीनें आज पहुंचेंगी बातल

चित्र
ग्रामफू-काजा मार्ग पर बर्फ हटाने का कार्य तेज, धारीवाल कम्पनी की मशीनें आज पहुंचेंगी बातल केलांग : रंजीत लाहौली /  ग्रामफू काजा समदो मार्ग पर सब से बर्फ हटाते हुए धारीवाल कम्पनी की मशाने अपनी लक्ष्य से करीब 8 किलोमीटर आगे सड़क बहाल करते हुए आज बातल तक पहुंच जाएंगे। हालांकि की जगहों पर अधिक ऊंचे ग्लेशियरों का काटना और ताज़ा हिमस्खलन से कार्य में बाधा उत्पन्न होता रहा । मगर कम्पनी ने अपना कार्य जारी रखा । पी आर धारीवाल कम्पनी

जिला परिषद प्रत्याशी अनीता देवी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

चित्र
  जिला परिषद प्रत्याशी अनीता देवी ने शुरू किया चुनाव प्रचार फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / जिला परिषद बार्ड रियाली से चुनाव मैदान में उतरी रीँग निबासी अनीता देवी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. चुनाव प्रचार दोरान प्रत्याशी अनीता देवी मतदाताओं से रूवरू होती हुई जिला परिषद क्षेत्र की समस्त पंचायतो को एक समान बिकास करवाने का बादा कर रही है साथ ही गरीव परिवारों की लड़कियों की शादी दोरान भी सहयोग करने का आश्वासन देती नजर आ रही है. प्रचार दोरान अनीता देवी का कहना रहा उनके पति भी समाज सेवा से जुड़े हुए हैं जिनसे प्रेरणा लेकर वह भी समाज सेवा करना चाहती है. उन्होने मतदाताओं से भी अपील की है कि उन्हें मतरूपी आशीर्वाद देकर समाज सेवा करने का मौका दें. इस मौक़े पर काफ़ी संख्या में मतदाता भी उपस्थित रहे.

नियाजपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया आज

चित्र
  नियाजपुर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से बच गया आज  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर नगर परिषद के नियाजपुर क्षेत्र में आज बड़ा हादसा होने सेएक वार फिर से बच गया l यह हादसा पठानकोट मंडी राज्य उच्च मार्ग पर स्थित नियाजपुर क्षेत्र में हुआl सूत्रों के मुताबिक जानकारी के अनुसार, आगरा से आए श्रद्धालु हिमाचल की एक निजी बस (लक्की बस) में सवार होकर पठानकोट से कांगड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर एक दीवार से जा टकराईl इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। राहत की बात यह रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया और अन्य यात्री सुरक्षित हैंl प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद रहे तथा राहत कार्य में सहयोग किया।

विकास के दम पर भाजपा मांगेगी वोट : डॉ. राजीव भारद्वाज

चित्र
  विकास के दम पर भाजपा मांगेगी वोट : डॉ. राजीव भारद्वाज नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने आज शाम नूरपुर प्रेस क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नगर परिषद चुनाव में विकास के मुद्दे पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश स्तर पर भाजपा सरकारों द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचा है और इसी आधार पर पार्टी एक बार फिर नगर परिषद में अपना परचम लहराएगी। डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा अभी तक जितने भी सांसद कांगड़ा चंबा लोकसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं उनमें नूरपुर एक ऐसी नगर परिषद है जहां उन्हें प्रधानमंत्री के नाम पर सबसे अधिक वोटो की लीड मिली है l इसलिए नगर परिषद के चुनाव में भी हम उसी प्रकार के लिए मतदाताओं के बीच जाकर हासिल करेंगेl उन्होंने कहा कि नूरपुर नगर परिषद में व्यापार मंडल और सीनियर सिटीजन तथा लोगों के आह्वान पर उन्होंने सड़क का सौंदर्यकरण किया और और शहर के नियाजपुर से लेकर चौधरी दा खूह सड़क के सौंदर्यकरण के लिए टेंडर लग चुके हैं जिसका काम नगर...

58 वर्ष में सेवानिवृत्ति के विरोध में बैरा स्यूल परियोजना में धरना 19वें दिन भी जारी

चित्र
58 वर्ष में सेवानिवृत्ति के विरोध में बैरा स्यूल परियोजना में धरना 19वें दिन भी जारी बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी में बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू) के बैनर तले दुनी चंद जी की नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 19वें दिन भी जारी रहा। आज के धरने में यूनियन महासचिव कुशल ठाकुर, उपाध्यक्ष लोक राम, धर्म चंद, चैन लाल, सुरेंद्र कुमार, बलविंदर सिंह, चमन सिंह, तिलक राज, मुकेश कुमार एवं रोहित कुमार उपस्थित रहे। यूनियन नेताओं ने कहा कि 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के स्थान पर 58 वर्ष में कर्मचारियों को सेवानिवृत्त करना किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मजदूरों के भविष्य के साथ इस प्रकार का अन्याय यूनियन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि मजदूर लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की आवाज उठा रहे हैं, लेकिन यदि प्रबंधन ने जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। यूनियन ने स्पष्ट किया कि दुनी चंद की बहाली तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। कुशल ठाकुर यूनियन सचिव बैरा स्यूल प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (सीटू), ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: