संदेश

मैरा पंचायत के भरमाड़ आश्रम में 26 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन

चित्र
  मैरा पंचायत के भरमाड़ आश्रम में 26 दिसंबर से श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन ज्वाली : राजेश कतनौरिया / ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत मैरा मैं  अद्बैत स्वरूप सन्यास आश्रम भरमाड़ मैं श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ का आयोजन कि जा रहा है ! रोहित भास्कर ,ब्रजेश डोगरा व मनोज शर्मा नै बताया कि जन सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ 26 दिसमबर को और समापन 1 जनवरी को समापन होगा ! उन्होने बताया कि कलश यात्रा 26 दिसम्बर को 9 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी ! कथा का समय दोपहर 1बजे से 4 बजे तक होगा ! श्रीमद भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ मैं आश्रम के  स्वामी राघवानंद जी महाराज कथा वाचक करेंगे ! उन्होंने बताया जो भी महिला कलश यात्रा मैं भाग लेना चाहती है वो रोहित भास्कर व ब्रजेश डोगरा,मनोज कुमार शर्मा के मोबाईल नं 9857779126 - 9805304104 - 7807915005 पर सम्पर्क कर सकता है ! 

हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं में देरी के लिया हिमाचल सरकार जिम्मेदार

चित्र
  हिमाचल प्रदेश में रेल परियोजनाओं में देरी के लिया हिमाचल सरकार जिम्मेदार  केन्द्रीय रेलवे मंत्री  अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा सांसद  इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा रेलवे परियोजनाओं को भूमि ट्रांसफर करने में देरी और रेलवे परियोजनाओं में राज्य सरकार की हिस्सेदारी न देने की बजह से हिमाचल प्रदेश में रेलवे  परियोजनाओं के कार्यन्वन में देरी हो रही है / उन्होंने बताया की      भानुपल्ली -- बिलासपुर --बेरी रेलवे लाइन के  निर्माण के लिए हिमाचल प्रदेश में 124 हैक्टर भूमि की जरूरत है लेकिन राज्य सरकार ने रेलवे को अभी तक मात्र 82 हैक्टर भूमि ही ट्रांसफर की है तथा ट्रांसफर भूमि पर निर्माण कार्य किया जा रहा है / उन्होंने बताया की इस  रेल परियोजना के निर्माण में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिलासपुर से बेरी के बीच भूमि स्थानांतरित नहीं की गई है जिसकी बजह से इस परियोजना का निर्माण कार्य प्रभावित  हो रहा है / उन्होंने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में ब...

नूरपुर प्रेस क्लब के रात्रि भोज में एसपी कुलभूषण वर्मा ने मीडिया से किया संवाद

चित्र
  नूरपुर प्रेस क्लब के रात्रि भोज में एसपी कुलभूषण वर्मा ने मीडिया से किया संवाद नुरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रेस क्लब द्वारा दिए गए एक रात्रि भोज में जिला पुलिस पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने मीडिया को संबोधित करते हुए अपने विभाग की करगुजारियों को बताया और आश्वासन दिया कि सरकार की नीतियों को किस प्रकार से धरातल पर लागू किया जा रहा हैl इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद व नूरपुर डीएसपी व नूरपुर एसडीएम अरुण शर्मा भी मौजूद रहे l तीनों प्रशासनिक अधिकारी नूरपुर प्रेस क्लब के विशिष्ट अतिथि के तौर पर एस प्रेस क्लब में आए थेl

मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, नड्डा बोले—नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा

चित्र
  मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास, नड्डा बोले—नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा शिमला : गायत्री गर्ग / नड्डा बोले—नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा; भव्य पूजन, भूमि निरीक्षण और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को बनाया ऐतिहासिक शिमला भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज एयरपोर्ट रोड, डीएवी स्कूल के समीप मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का विधिवत शिलान्यास किया। शिलान्यास स्थल पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया। नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। श...

जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को मिला अभूतपूर्व प्रदेश कार्यालय, केंद्र ने हमेशा हिमाचल का रखा विशेष ध्यान : सुरेश कश्यप

चित्र
  जेपी नड्डा के नेतृत्व में भाजपा को मिला अभूतपूर्व प्रदेश कार्यालय, केंद्र ने हमेशा हिमाचल का रखा विशेष ध्यान : सुरेश कश्यप मोदी–नड्डा नेतृत्व में बिहार में बंपर जीत, कांग्रेस का तीन साल का कार्यकाल ‘खाओ–पीयो–मौज करो’ सरकार : अनुराग ठाकुर शिमला : गायत्री गर्ग /  अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सशक्त, दूरदर्शी और प्रभावी नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को एक ऐसा अभूतपूर्व और भव्य भाजपा प्रदेश कार्यालय प्राप्त हुआ है, जो आने वाले दशकों तक संगठनात्मक गतिविधियों का मजबूत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि हिमाचल में भाजपा की विचारधारा, संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का प्रतीक है। सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार ने हमेशा हिमाचल प्रदेश का विशेष ध्यान रखा है। चाहे बुनियादी ढांचा हो, स्वास्थ्य सेवाएं हों या विकास से जुड़े अन्य क्षेत्र—केंद्र सरकार ने हिमाचल को हर संभव सहयोग दिया है। उन्होंने आरोप ...

गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई शिक्षक कार्यशाला आयोजित

चित्र
गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई शिक्षक कार्यशाला आयोजित नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / जो राष्ट्र अपनी मिट्टी को नष्ट करता है वह स्वयं को नष्ट कर लेता है वन हमारी धरती के फेफड़े है,जो हवा को शुद्ध करते हैं और लोगों को ताजगी देते हैं। सीबीएसई उत्कृष्ट केंद्र दिल्ली ने 12 दिसंबर 2025 को नगरोटा सूरियां में स्थित गैलेक्सी पब्लिक स्कूल में पर्यावरण शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण पर एक क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया । इस एक दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पर्यावरण शिक्षा विषय पढ़ाने और विषय वस्तु तैयार करने हेतु शिक्षा संकाय में सुझाव प्राप्त करना था । इस कार्यशाला में भिन्न-भिन्न स्कूलों के लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लिया । जी०ए०वी० कांगड़ा की प्रशिक्षिका श्रीमती स्वाति कालरा और वेद धारा ग्लोबल स्कूल धनोट के प्रधानाचार्य मनोज जोशी, संसाधन व्यक्तियों ने सतत विकास के सिद्धांतों को पाठ योजनाओं में शामिल करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की आवश्यकता के प्रति शिक्षार्थियों को संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया । सत्र के पहले भाग में...

गुरु नानक देव स्पोर्ट्स क्लब नंगलाहड जाटोली द्वारा बॉलीवाल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया

चित्र
  गुरु नानक देव स्पोर्ट्स क्लब नंगलाहड जाटोली द्वारा बॉलीवाल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया गया   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर गुरू नानक देव स्पोर्ट्स क्लब नंगलाहड़ जटोली द्वारा आयोजित वालीबॉल टूर्नामेंट में विधायक रणबीर सिंह निक्का ने आज बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे शिरकत करते हुए युवाओ को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने और खेलों के प्रति जागरूक होने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे ग्रामीण खेलों के आयोजनों से युवाओ को खेलों के प्रति आकर्षित किया जा सकता हैl उन्होंने ने कहा कि नूरपुर मे यहा कहीं भी ऐसे आयोजन किए जाते हैं वो हमेशा आयोजको का साथ ही युवाओं के मनोबल को बढ़ावा देता हैl इस अवसर पर एस एस एम कॉलेज दीनानगर पंजाब की टीम इस वालीबॉल प्रतियोगिता में विजेता रही जिन्हें 45000 रू की राशि दी गई व उप विजेता सावन क्लब हरियाणा की टीम रही जिन्हें 30000 रू की राशि दी गईl इस मौके पर पंचायत प्रधान करनैल सिंह पिंका व शेर संधू व वारींद्र ठाकुर अर्जुन सेन इत्यादि कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेl

प्रदेश के सात राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए टोल बैरियरों की वैधता को कानूनी चुनौती ।

चित्र
  प्रदेश के सात राष्ट्रीय राजमार्गों पर लगाए गए टोल बैरियरों की वैधता को कानूनी चुनौती ।  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर जबकि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क केंद्रीय सरकार के तहत होती है तो क्या प्रदेश सरकार इन पर टोल बैरियर लगा सकती है या नहीं, इसको लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में इसकी वैधता को चुनौती दी गई है। उत्तांश मोंगा ने इस याचिका में कहा है कि प्रदेश सरकार के पास इन राजमार्गों पर टोल शुल्क वसूले जाने का वैधानिक अधिकार है ही नहीं । ऐसा करना अनुच्छेद 246 व 254 की अवमानना हैl इस मामले मे अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानियां का भी कहना है कि इस प्रकार की कथित टोल वसूली से प्रतिदिन हजारों की संख्या में उन वाहन धारकों का शोषण हो रहा है, जो प्रदेश के विभिन्न राजमार्गों पर स्थित इन बैरियरों से गुजरते हैं। माननीय उच्च न्यायालय में दी गई याचिका में उत्तांश मोंगा द्वारा 7 टोल बैरियरों को हटाने की मांग की गई है। भाखड़ा- नंगल रोड पर स्थित एक अन्य टोल बैरियर जो की बी.बी.एम.बी. द्वारा संचालित है को भी खत्म करने की मांग उठाई गई है, क्योंकि यह सब किसी प्रका...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: