नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला अधिसूचना जारी - Smachar

Header Ads

Breaking News

नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला अधिसूचना जारी

 


नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला अधिसूचना जारी 

प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा की ओर से सोमवार को एक साथ 22 नायब तहसीलदारों का तबादला संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार मंडी मंडल में नायब तहसीलदार रमेश शर्मा को टौंणी देवी, कृष्ण चंद बल्ह, केशव राम उदयपुर(लाहुल-स्पीति) और अत्तर सिंह को भोटा तैनात किया गया है।

कांगड़ा मंडल के तहत नायब तहसीलदार राजेंद्र कुमार को हरिपुर, अनिल कुमार नगरोटा बगवां, ज्ञान चंद को धीरा, सत्यपाल थुरल और विनोद दुग्गल कांगड़ा भेजा गया हैं। शिमला मंडल में नायब तहसीलदार मलक राम जुब्बल, देवेंद्र कुमार मोरंग किन्नौर, नानक राम निचार, कमल कुमार परवाणू, सौरभ धीमान चिड़गांव, सोहन लाल सुन्नी, मदन लाल संगड़ाह, फरीद मोहम्मद जलोग, सलीम मोहम्मद किश्नगढ़, बंसी राम ददाहू, जगत राज नैना टिक्कर, अश्वनी कुमार पछाद और रमेश चंद अर्की स्थानांतरित किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं