मकर संक्रांति पर किस राशि की सूर्य के समान चमकेगी किस्मत - Smachar

Header Ads

Breaking News

मकर संक्रांति पर किस राशि की सूर्य के समान चमकेगी किस्मत

 


14 जनवरी, शनिवार की रात तकरीबन 9 बजे सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश कर जाएगा। इसी के साथ 15 दिसंबर से चल रहा खरमास खत्म हो जाएगा।रविवार से गृह प्रवेश, सगाई, शादियां और अन्य मांगलिक कामों के लिए मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।इस दिन से उत्तरायण शुरू हो जाएगा। इस पवित्र पर्व के बाद मोक्ष देने वाली षटतिला एकादशी 18 तारीख को रहेगी। दो दिन बाद ही शनिवार को मौनी अमावस्या रहेगी। ये पितरों को मोक्ष देने वाला महा पर्व होता है। इसके अगले ही दिन से गुप्त नवरात्र शुरू हो जाएंगे। जो कि देवी की गुप्त आराधना का पर्व है। इसमें पांचवें दिन, 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर्व मनाया जाएगा। इस दिन संसार को बुद्धि और ज्ञान देने वाली देवी सरस्वती की महा पूजा की जाएगी।

इस दौरान सूर्य के मकर राशि में अपने से उनके जीवन में प्रभाव आ सकते हैं। उनकी किस्मत सूर्य के समान चमक सकती है। आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर किस राशि के जातकों को फायदा मिलेगा और किसकी चमकेगी किस्मत।

वृषभ राशि वालों की किस्मत का ताला खुल सकता है और आय में वृद्दि भी हो सकती है। साथ ही घर में पिता का साथ भी मिल सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी कार्यशैली की तारीफ हो सकती है।

मिथुन राशि : सूर्य का मकर राशि में आना मिथुन राशि वालों के लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर लाभ मिलेगा। विवाहित जातकों का जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि : मकर संक्रांति से कर्क राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जिस चीज की आवश्यकता होगी, उसकी उपलब्धता भी होगी। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए सूर्य गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। इस दौरान आपको करियर में अपार सफलता हासिल होगी। आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। कार्यों में सफलता हासिल होगी।

मकर राशि : सूर्य गोचर का प्रभाव सबसे ज्यादा मकर राशि वालों पर ही रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरी के नए अवसर आएंगे।


कोई टिप्पणी नहीं