लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट मनवाल बाग मै धूम धाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व - Smachar

Header Ads

Breaking News

लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट मनवाल बाग मै धूम धाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व

 लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट मनवाल बाग मै धूम धाम से मनाया जाएगा शिवरात्रि पर्व


 सुजानपुर  (पंकज ,अविनाश शर्मा, ) आज लक्ष्मी नारायण मंदिर एवम् चेरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) मनवाल बाग की विशेष बैठक प्रधान ठाकुर मेहर सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस में उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया... बैठक का आरम्भ गायत्री मंत्रों के उचारण से किया गया.. इस अवसर पर सचिव अश्वनी शर्मा ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी और आगामी शिवरात्रि मनाए जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया.. सर्वसम्ति से निर्णय किया गया कि हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी 8 मार्च अर्थात शुक्रवार को यह पावन महाशिवरात्री का पर्व पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मन्दिर प्रांगण में मनाया जाएगा जबकि सारी पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी पंडित मुनीश शर्मा द्वारा सम्पन्न कराई जाएगी.. इसके अतिरिक्त यह भी निर्णय लिया गया की महाशिवरात्री के उपलक्ष्य में सनिवार दीनांक 9 मार्च को भंडारा भी कराया जाएगा.. अंत में प्रधान ठाकुर मेहर सिंह ने सभी सद्स्यों से अनुरोध किया कि वो इस पर्व को सफल बनाने के लिए पूरा पूरा सहयोग करें. .. इस अवसर पर उप प्रधान बी डी चंगोत्रा, प्रॉजेक्ट परमुख सुरिंदर महाजन, पी आर ओ,, बी आर गुप्ता.. रत्तन सिंह मनहास, औंकार पठानिया, सतीश महाजन, अशोक शर्मा, दलीप सिंह, संजय ढींगरा, पवन पठानिया, नवनीत अग्रवाल,राजेश शर्मा, पण्डित मुनीश शर्मा आदि उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं