नगर थाना पुलिस ने 3 मोटरसाईकिल सहित दो चोरों को काबू किया, तीसरा फरार

 नगर थाना पुलिस ने 3 मोटरसाईकिल सहित दो चोरों को काबू किया, तीसरा फरार


अबोहर,  (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी अजय मलूजा, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी मनिंद्र सिंह, एएसआई सुखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने लिंक रोड बुर्ज मुहार चौक अबोहर से चोरी के तीन मोटरसाईकिल सहित दो युवकों रविंद्र सिंह उर्फ रवि पुत्र सेवा सिंह वासी मुलियांवाली थाना अरनीवाला, गुरप्रीत सिंह उर्फ पीता पुत्र दलबीर सिंह वासी डबवाला कलां को काबू करने में सफलता हासिल है। आरोपियों से चोरी के तीन मोटरसाईकिल बरामद हुए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तीसरा आरोपी अमनप्रीत को जल्द काबू किया जायेगा। मामले की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग