भाई के बीमे की रकम पर आंख,भाभी से अवैध संबंध, भाई ने की भाई की हत्या

भाई के बीमे की रकम,भाभी से अवैध संबंध, भाई ने की भाई की हत्या 

उत्तर प्रदेश : पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई,भाई के बीमा के 50 लाख रुपये हासिल करने के लिए सिर में गोली मार कर हत्या,भाभी से थे अवैध संबंध। पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई थी।

बदोसराय थाना के एक गांव निवासी अरविंद सफाई कर्मचारी पद पर विकास खंड सिरौलीगौसपुर में कार्यरत था। छह जुलाई की भोर नवनिर्मित मकान में सो रहे अरविंद के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना की रात उसका छोटा भाई वीरेंद्र कुमार वर्मा भी उसी कमरे में सो रहा था। वीरेंद्र ने खिड़की से गोली मार कर हत्या की बात कही थी। मृतक के बड़े भाई अशोक कुमार पुत्र रामसागर ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस ने हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई थी। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। जांच में पता चला कि मरने वाला खिड़की के समानांतर सोया था। जबकि गोली सिर में ऊपर की ओर से लगी थी। जब फॉरेसिंक टीम ने गोली लगने के एंगल का मिलान किया तो वह खिड़की से बनने वाले कोण से मैच नहीं हुआ। इससे साफ था कि अरविंद को गोली कमरे के अंदर से ही मारी गई थी। कमरा भी अंदर से बंद था। इससे पुलिस को वीरेंद्र पर ही शक हो गया। 

पुलिस ने वीरेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पहले से वह पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सगे बड़े भाई की हत्या की बात कबूल कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा भी बरामद कर लिया। आरोपी को जेल भेजा गया है।

पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हत्यारोपी वीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रापर्टी आदि का काम करता है। बिजनेस के सिलसिले में उसने कई लोगों से काफी रुपये उधार लिया है। लोग उससे तगादा भी करते थे जिससे वह परेशान था। लोग अरविंद से भी रुपये वापसी की मांग करते थे। कुछ लोगों का उसने अपने वेतन से रुपये वापस भी किया था। इसके लिए अरविंद अपने भाई वीरेंद्र को ताने भी देता था जिससे उनके बीच तनाव रहता था।  

कई बार उनके बीच विवाद हो चुका था। वीरेंद्र के अवैध संबंध अरविंद की पत्नी से थे। वीरेंद्र को पता था अरविंद ने 50 लाख का चार बीमा कराए है। अरविंद की मौत से उसकी पत्नी को बीमा का काफी रुपया मिल जाता जिससे उसका कर्ज उतर जाता। अरविंद की जगह उसकी पत्नी को नौकरी मिल जाती जिससे वीरेंद्र की पूरी परेशानी खत्म हो जाती। इस कारण उसने अपने भाई की हत्या कर दी।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग