ध्यान भारत की वैदिक सनातन पद्धति का विशुद्ध अंग है : स्वामी विज्ञानानंद

 ध्यान भारत की वैदिक सनातन पद्धति का विशुद्ध अंग है :  स्वामी विज्ञानानंद 

 ( शिमला : गायत्री गर्ग )
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा विश्व शांति की मंगल कामना के उद्देश्य से स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला, शिमला में  विलक्षण योग और ध्यान साधना शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें संस्थान की ओर से "श्री आशुतोष महाराज जी" के शिष्य स्वामी विज्ञानानंद जी ने बताया कि आज 21वीं सदी के वैज्ञानिक एवं प्रगतिवादी युग में मनुष्य के पास भौतिक सुख सुविधाएं तो हैं परंतु मानसिक शान्ति का अभाव होने के कारण मनुष्य अशांत एवं अवसाद से ग्रसित है।                                  
ध्यान" को मानसिक शान्ति का उपाय बताये हुए स्वामी जी ने बताया कि हमारी सनातन भारतीय संस्कृति की मेधा प्रज्ञा इस तथ्य को सर्वसम्मति से स्वीकार करती है की ध्यान से ही मनुष्य मानसिक शान्ति को प्राप्त कर सकता है। परन्तु विडम्बना है कि आज मूलतः सम्मोहन क्रिया को ही ध्यान का अंग स्वीकार कर लिया जाता है। जब कि ऐसा नहीं है। ध्यान तो वैदिक सनातन पद्धति का विशुद्ध अंग है। जो की "ध्येय और ध्याता" के संयोग से पूर्ण होता है। समस्त धार्मिक ग्रंथों में ईश्वर को प्रकाश स्वरुप बताया गया है जैसे कि वेदों में ईश्वर को "आदित्यवर्णम्" भाव की सूर्य स्वरुप बता कर अंतः करण में उसके प्रकाश स्वरुप दर्शन की बात की गई है। जिसे "गायत्री मन्त्र में "भर्गो देवस्य धीमहि" के उदघोषस्वरूप बताया गया है। जिसमे पूर्ण सद्गुरु शरणागति साधक को ब्रह्म ज्ञान की दीक्षा प्रदान कर उसकी दिव्य दृष्टि खोल कर उसे ध्येय स्वरुप ईश्वर के प्रकाश स्वरुप का दर्शन करवाते हैं। जब फिर आरम्भ होती है ध्यान की शाश्वत प्रक्रिया। जिससे ध्याता अपने भीतर सत् चित्त आनंद को प्राप्त करता है। ईश्वर से एकात्म हुए साधक का हर दिन हर पल एक दिव्य पर्व से जीवन का गर्व बन जाता है। ध्यान देने योग्य है की आज संस्थान की ओर से सम्पूर्ण विश्व में "नि:शुल्क ध्यान शिविर" आयोजित कर विश्व को ध्यान की सनातन प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में उपस्थित साधकों  ने सामूहिक ध्यान कर जहाँ मानसिक शांति एवं परम आनंद को प्राप्त किया वहीं साध्वी नेहा भारती,साध्वी स्वेता भारती व गार्गी भारती और सर्वा भारती ने प्रेरणादायक भजनों व दिव्य मन्त्रों का उच्चारण कर विश्व शान्ति और सर्व जगत कल्याण की मंगल प्रार्थना की। स्वामी धीरा नन्द जी ने सभी साधकों को पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए प्रेरित किया। स्वामी जी ने वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प भी करवाया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग