पट्टा जाटियाँ में बिजली की समस्या से परेशान लोग, विभागीय अधिशाषी अभियंता से मिलकर समाधान की अपील की

पट्टा जाटियाँ में बिजली की समस्या से परेशान लोग ,

फतेहपुर में अधिशाषी अभियंता से मिलकर  समाधान की अपील की 




( फतेहपुर : वलजीत ठाकुर )

विधुत विभाग मण्डल फतेहपुर के तहत पड़ती पँचायत पट्टा जाटियाँ में बिजली की समस्या काफी बढ़ गई है ।

जिस कारण लोग काफी परेशान हैं ।

वहीं समस्या के स्थाई समाधान के लिए पँचायत बासी गुरुवार को फतेहपुर में विभागीय अधिशाषी अभियंता से मिले
 
व लिखित में समस्या के स्थाई समाधान की अपील की ।

इस दौरान जानकारी देते हुए पँचायत के पूर्व प्रधान संजय कुमार ने कहा पट्टा जाटियाँ क्षेत्र में लो बोल्टेज की समस्या तो पिछले कई सालों से चल रही है ।

लेकिन अब पिछले कुछ माह से बार -बार कट लग रहे हैं।

जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

उंन्होने कहा लो बोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए कई बार विभागीय जेई व अन्य अधिकारियों से निबेदन किया गया लेकिन कोई हल न निकला तो अब बार -बार विधुत कट लगने की समस्या ने विकराल रूप ले लिया है ।।

कहा आज विभागीय अधिकारी से मिल समस्या बताई गई है ।

कहा अधिकारी ने भी उनकी समस्या को सुन हल का आश्वासन दिया है ।

कहा फिर भी अगर उनकी विजली सबंधी समस्या का जल्दी हल नही होता है तो मज़बूर उन्हें चक्का जाम या अन्य तरह के आंदोलन करने को बिबश होना पड़ेगा ।

वहीं जब विभागीय अधिशाषी अभियंता रजनीश शर्मा के साथ बात की तो उन्होंने कहा उनसे मिलने आये लोगों ने जो लो बोल्टेज की समस्या बताई है उसका यथाशीघ्र हल किया जाएगा ।

लेकिन तारों की समस्या को हल करने के लिए मैटीरियल की जरूरत होगी जो विभाग के पास नही है ।

कहा जैसे ही मैटीरियल आएगा उसका भी समाधान करबा दिया जायेगा ।

इस मौके पर जरनैल सिंह ,कुलदीप सिंह , करतार सिंह ,रणजीत सिंह ,हरबंस सिंह ,संजय कुमार ,बरुन राणा ,बलदेब सिंह ,जग्गा ,अनीत ,देसराज ,रबिन्द्र बिंदी सहित अन्य उपस्थित रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त