शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित

शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित 

  (पालमपुर केवल कृष्ण शर्मा ) शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा राजकीय महाविद्यालय पालमपुर में आज कैप्टन विक्रम बत्रा के शहीदी दिवस के अवसर पर एनसीसी के कैडेट्स के सहयोग से महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य, शिक्षक वर्ग और गैर शिक्षक कर्मचारियों द्वारा संस्थान के प्रांगण में स्थित उनकी प्रतिमा को श्रद्धा सुमन अर्पित करके बलिदानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और कैप्टन विक्रम बत्रा के शौर्यपूर्ण कारनामों का पुनः स्मरण किया गय। इस अवसर पर कार्यकारी प्राचार्य प्रोफेसर अरुण चंद्र ने अपने संदेश में कहा कि पालमपुर ऐसे शूरवीरों की पुण्यस्थली है जहां से कैप्टन विक्रम बत्रा , बलिदानी सौरभ कालिया,मेजर सोमनाथ,सुधीर वालिया जैसे वीर सपूतों ने जन्म लिया और मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर दिया और सर्वोच्च शौर्य परमवीर चक्र के हकदार बने। इन सपूतों के साहसिक कारनामे युवाओं के लिए प्रेरणा के पुंज है। हमारा संस्थान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपितु अन्य क्षेत्रों में भी मील के पत्थर कायम करता हुआ बलिदानी कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम रोशन कर रहा है। अभी गत सप्ताह दूरदर्शन के एक धारावाहिक की शूटिंग के लिए बत्रा महाविद्यालय तथा पालमपुर के अन्य स्थलों को चयनित किया गया और वहां शूटिंग की गई। यह निश्चय ही संस्थान के लिए अभिमान के पल रहे कि इसकी पहचान दूरदर्शन के माध्यम से पूरे भारतवर्ष में कायम होगी। इस अवसर पर प्रोफेसर कल्पना ऋषि, प्रोफेसर राका शर्मा, डॉ अजय ठाकुर, प्रोफेसर धनवीर, प्रोफेसर सुनीता , डॉक्टर मयंक,प्रोफेसर तरसेम, ,प्रोफेसर सुरेश, प्रोफेसर आरती ,प्रोफेसर प्रियंका तथा गैर शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त