शाहपुर:सिद्धपुर के बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

शाहपुर:सिद्धपुर के बीएसएफ जवान को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

जम्मू के रामबाग के पास कार दुर्घटनाग्रस्त होने से नहर में कार गिरने से हुआ था निधन

 शाहपुर (जनक पटियाल) 

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ लगते सिद्धपुर गांव के बीएसएफ जवान की जम्मू में सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार के एएसआई पुरुषोत्तम सिंह (58) की कार कठुआ जिला के राजबाग के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एएसआई की मौत हो गई, - जबकि उनके दो सहयोगियों को - बचा लिया गया। बचाव दल दो जवानों को बचाने में कामयाब रहा, लेकिन पुरुषोत्तम सिंह नहर के तेज बहाव में बह गए। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें गंभीर हालत में नहर से निकाला । जवानों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टर ने जवान को मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एएसआई पुरुषोत्तम सिंह ने दो साल बाद रिटायर्ड होना था। लेकिन भगवान को कुछ ओर ही मंजूर था। एएसआई पुरुषोतम अपने पीछे मां, पत्नी, बेटी व बेटे को अकेला छोड़ गए। बेटी पल्लवी की लगभग दो महीने पहले हुई है और बेटा रितिक रणौत प्राइवेट लेबोटरी जम्मू में कार्यरत है जिसकी अभी शादी नहीं हुई है और पत्नी आशा देवी गृहिणी है । 

वहीं रविवार सुबह बीएसएफ जवान की पार्थिव देह उनके पैतृक गांव सिद्धपुर लाई गई। जहां हर तरफ चीखोपुकार मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। करीब तीन बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने उन्हे मुखाग्नि दी । बीएसएफ की टुकड़ी ने सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी । इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। ।वहीं विधायक केवल पठानिया से इस दुखद घटना पर शोक जताया,और इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ संवेदनाएं प्रकट की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर