जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की वार्षिक आम बैठक आयोजन।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की वार्षिक आम बैठक आयोजन। 

जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन अंडर-15 एवं अंडर-17


प्रतियोगिता 13 जुलाई से धर्मशाला में।

इस वर्ष से अंडर-9 आयु वर्ग की प्रतियोगिता का आयोजन।

जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ की वार्षिक आम बैठक का आयोजन धर्मशाला में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुनील मनोचा ने की। इस बैठक में जिला युवा एवं खेल सेवाएं विभाग कांगड़ा स्थित धर्मशाला की तरफ से सीनियर कोच सतिंदर शर्मा एवं अंकित चंबियाल उपस्थित रहे। संघ के कोषाध्यक्ष विशाल मिश्रा ने पिछले वर्ष 2023-2024 स्पोर्ट्स कैलेंडर का सारा लेखा-जोखा बैठक में प्रस्तुत किया। संघ के महासचिव विलास हंस ने बताया कि यह बैठक हर वर्ष की तरह आयोजित की जाती है और इस बैठक में इस वर्ष जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन कब-कब करना है यह निर्धारित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंडर 15 आयु वर्ग एवं अंडर 17 आयु वर्ग जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता धर्मशाला में 13 एवं 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष से जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर 9 वर्ग की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा, जोकि हिमाचल में पहला कांगड़ा जिला होगा जो इस प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इससे पहले भी 2022 में कांगड़ा ही पहला जिला था जिसने अंडर-11 आयु वर्ग की प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की थी, उसके पश्चात 2023 में पूरे हिमाचल में अंडर- 11 आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ हर वर्ष नए एजेंट के साथ बैडमिंटन खेल को बढ़ावा देने में कार्य कर रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष से जिला स्तर पर हर एक वर्ग की कैश प्राइज प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। जिससे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस बैठक में जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ के पदाधिकारी सर्व चंद धीमान, मालविका पठानिया, पंकज शर्मा, गौरव चड्ढा, सतपाल शर्मा, रविंद्र कपूर, कर्म चंद राठौर, अनुभव वालिया, संदीप ढींगरा, विक्रम चौधरी, पवन चौधरी, अनिल राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित अतिथि संजय आचार्य एवं विश्वनाथ मलकोटिया उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव