करंट लगने से पति पत्नी की हुई मौत

उरई : कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा में शनिवार सुबह उस घर में चल रहे फर्राटा पंखे से पति को करंट लगा था जिससे बचने के चक्कर में पत्नी भी उसकी चपेट में आ गई।एक साथ करंट से अधेड़ दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। 



शनिवार सुबह लालता वर्मा घर पर फर्राटा पंखे को चालू कर रहे थे, तभी पंखे के करंट की चपेट में आ गया। पति को करंट से चिपकता देख उसको बचाने के चक्कर में उसकी पत्नी शांति देवी भी करंट की चपेट में आ गई। घर में और कोई न होने के कारण दंपति की मौके पर मौत हो गई। कुछ देर बाद गांव का एक व्यक्ति उसके पुत्र देशराज को बुलाने आया तो उसने देखा कि कमर में दंपति मृत अवस्था में पड़े है तब उसने बाहर आकर ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी जिससे गांव में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि घर में कोहराम मचा हुआ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार