शराब के रेट में ओवरचार्जिंग पर, करें इन नंबरों पर फोन, सरकार एक लाख तक लगाएगी जुर्माना

शराब के रेट में ओवरचार्जिंग पर, करें इन नंबरों पर फोन, सरकार एक लाख तक लगाएगी जुर्माना 

हिमाचल प्रदेश में आबकारी नीति के तहत तीन जोन हैं। 12 जिलों को तीन जोन में बांटा गया है। यदि कोई ठेका संचालक आपसे अधिक दाम वसूल करता है तो आप आबकारी विभाग के फोन नम्बर पर शिकायत कर सकते हैं। कांगड़ा जोन में शिकायत के लिए 0189-4230186, मंडी जोन में 01905-223499 और शिमला जोन में 01772-620775 नंबर पर शिकायत की जा सकती है।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने हाल ही में नई आबकारी नीति का ऐलान किया था. इस नीति के तहत अब हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्यू यानी एमएसपी पर शराब की बिक्री हो रही है। सरकार ने तय किया है कि बोतल पर दर्ज कीमत से 30 फीसदी तक ही दाम वसूला जा सकता है। यानी 100 रुपये की बोतल है तो उसे 130 रुपये अधिक नहीं बेचा जा सकता है।

कैबिनेट मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने यह जानकारी दी है कि ओवरचार्जिंग पर सरकार एक लाख रुपये तक जुर्माना भी लगाएगी। कैबिनेट के अनुसार, यदि ठेका संचालक के खिलाफ पहली शिकायत मिलने पर 15 हजार रुपये जुर्माना लगेगा. इसी तरह, दूसरी शिकायत पर 25 हजार रुपये, तीसरी शिकायत पर 50 हजार रुपये और चौथी शिकायत पर 1 लाख रुपये फाइन किया जाएगा. यदि ठेके खिलाफ पांचवीं शिकायत फिर आती है तो फिर संचालकों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

जम्मू-कठुआ सीमCISF कैंप में आपसी विवाद के बाद अंधाधुंध फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त