बृहस्पतिवार 10 सालों में रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट - Smachar

Header Ads

Breaking News

बृहस्पतिवार 10 सालों में रहा नवंबर का सबसे ठंडा दिन, आज के लिए कोहरे का येलो अलर्ट

राजधानी दून में दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भले मानसून विदाई के बाद उत्तराखंड में बारिश नहीं हो रही हो, लेकिन सूखी ठंड लोगों को जमकर परेशान करने लगी है। उधर बृहस्पतिवार की ठंड ने तो बीते 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।



जबकि इससे पहले इतना कम तापमान दस सालों में कभी नहीं रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। केंद्र ने दोनों जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि अन्य जिलो में मौसम शुष्क रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मैदानी इलाकों में कोहरा छाए रहने की वजह से तापमान में गिरावट आई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो भले दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 27.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, लेकिन यह 10 सालों का सबसे कम तापमान है। जबकि रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। हालांकि दिन के समय चटक धूप खिलने से ठंड का अहसास कम रहा।

बीते 10 सालों में दून का नवंबर का तापमान

साल अधिकतम तापमान (डिग्री में)

2023 31

2022 29.2

2021 28.2

2020 29.9

2019 29.9

2018 28.0

2017 29.6

2016 31.2

2015 29.3

2014 28.7

2013 28.4

2012 29.2

2011 28.7

प्रदेश भर में अभी अगले चार दिन तक बारिश के कोई आसार नहीं है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 25 नवंबर तक प्रदेश भर में हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं