सैंज खड्ड को पार करते समय 38 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई मौत

सैंज खड्ड को पार करते समय 38 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई मौत 


(शिमला: गायत्री गर्ग ) पुलिस के अनुसार रविवार देर शाम नेरवा अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृतावस्था में यहां लाया गया है। सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यहां लोगों से पूछताछ की तो मृतक की पहचान निक्का राम (38) पुत्र स्व. रामसा राम निवासी गांव गवाये, डाकघर धारचांदना, तहसील कुपवी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक किसान का कार्य करता था और शाम को जब वह सैंज खड्ड को पैदल पार कर रहा था, तो वह फिसलकर खड्ड में गिर गया। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं सका और गहराई में डूब गया, जिससे उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया, जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस ने बीएनएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई अमल में लाई और कुपवी पुलिस की टीम ने आकर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर देह परिजनों को सौंप दी है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग