पीर बाबा व कुलदेवी के स्थल पर दंगल करवा कर मनाया जन्मदिन

पीर बाबा व कुलदेवी के स्थल पर दंगल करवा कर मनाया जन्मदिन


नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /

नगरोटा सूरियां की पँचायत कथोली के शहरिया परिवार ने अपने मुखिया व सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक बिहारी लाल के जन्मदिवस पर पीर बाबा व कुलदेवी के स्थल पर दंगल करवा कर जन्मदिन मनाया। बिहारी लाल के भतीजे देस राज ने बताया कि उनका पूरा परिवार हर साल 06 जून को उनका जन्मदिवस दंगल करवाकर कुल देवी की पूजा करता है। 

शुक्रवार 06 जून को आयोजित इस दंगल में नन्दपुर के पहलवान अनु ने जम्मू के पहलवान जाकिर को हरा कर बड़ी माली अपने नाम कर ली। मेला आयोजक शहरिया परिवार के सदस्यों पूर्व प्रधान राज शहरिया, कुलदीप चन्द, देस राज, हरीश कुमार शहरिया, सोमराज शहरिया, रमेश चंद, राकेश चन्द, अनिल कुमार व सुनील कुमार ने बड़ी माली के विजेता पहलवान अनु को पीतल की गागर व दो हज़ार नगद इनाम देकर सम्मानित किया। जबकि हारने वाले पहलवान को स्टील की बाल्टी व ग्यारह सौ रुपये नगद इनाम देकर सम्मानित किया। पूर्व प्रधान राज शहरिया ने कहा कि मेला हमेशा इलाके की जनता के सहयोग से हर साल मशहूर होता जा रहा है और मेले हमारी संस्कृति के प्रतीक हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर