कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया
कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर नगर परिषद में टायलो वाली सड़क का उद्घाटन किया नूरपुर : विनय महाजन / नगर परिषद द्वारा आज एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सांसद राजीव भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक रणवीर सिंह निक्का ने की।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने नूरपुर शहर में लगभग 21 लाख रुपए की सांसद निधि से बनी मुख्य सड़क का उद्घाटन किया।इस अवसर पर सांसद राजीव भारद्वाज ने कहा कि शहर के विकास के लिए वह प्रयासरत है जो आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि शहर की इस सड़क को बनाने के लिए लोगों की मांग पर बजट उपलब्ध करवाया है जोकि चौधरियां के खुह से लेकर करीब ग्रामीण बैंक तक बनी है और अब इस सड़क का विस्तार करने के लिए चौधरियां का खुह से लेकर न्याजपुर की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को भी पंद्रह लाख रुपए का बजट उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें दस लाख सांसद निधि से और पांच लाख विधायक निधि से दिया जाएगा। मैं इस अवसर पर नूरपुर नगर परिषद के पूर्व प्रधान स्वर्गीय आरके महाजन को भी श्रद्धांजलि देते हुए कोटि-को...