संदेश

धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी में फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन

चित्र
धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी में फ़ोटो प्रदर्शनी का आयोजन  मंडी : अजय सूर्या / दलाई लामा की शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को किया उजागर  धर्मगुरु दलाई लामा के 90वें जन्मोत्सव पर मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर फोटो प्रदर्शनी का आयोजन तिब्बती समुदाय द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ उपमंडलाधिकारी सदर रुपिंदर कौर ने किया। मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर तिब्बती धर्मगुरु और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित परम पावन 14वें दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो के 90वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में एक विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का आयोजन मंडी घोटन कमेटी द्वारा किया गया जिसमें दलाई लामा के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण क्षणों और उनके शांति, करुणा तथा अहिंसा के संदेश को तस्वीरों के माध्यम से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में दलाई लामा के बचपन से लेकर तिब्बत के आध्यात्मिक नेता बनने तक की यात्रा, तिब्बत के इतिहास, भारत में उनके आगमन और विश्वभर में शांति, करुणा और मानवता के संदेश को फैलाने के प्रयासों को तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। इन तस्वीरो...

नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन

चित्र
  नगर पंचायत रिवालसर में कनिष्ठ अभियंता की प्रतिनियुक्ति का विरोध, नगर पंचायत को सौंपा ज्ञापन रिवालसर : अजय सूर्या /  नगर पंचायत रिवालसर के कनिष्ठ अभियंता को विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति पर उना भेजे जाने से नगर पंचायत पार्षदों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में नगर पंचायत उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह यादव ने कहा कि एक महिला कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर लगभग 150 किलोमीटर दूर भेजना न केवल उस कर्मचारी का शोषण है, बल्कि इससे रिवालसर में चल रहे विकास कार्य भी प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रतिनियुक्ति किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा शहरी विकास मंत्री से मांग की कि इस प्रतिनियुक्ति मामले की जांच करवाई जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, क्योंकि ऐसे निर्णय सरकार की छवि को भी प्रभावित करते हैं। स्थानीय प्रतिनिधियों और लोगों ने सरकार से आग्रह किया कि इस प्रतिनियुक्ति आदेश को जल्द ...

नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता

चित्र
  नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत बनाने को लेकर जागरूकता बैठक में नहीं पहुंची जनता नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / कथोली, सुकनाड़ा व बासा पंचायतों का नगरोटा सूरियां में बिलय कर नगरोटा सूरियां को नगर पंचायत का दर्जा देने कि अधिसूचना के बाद टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने जनता को जागरूक करने का अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत विभाग के धर्मशाला कार्यालय से प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर वुधवार को अपनी टीम के साथ नगरोटा सूरियां पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत के फायदों कि जानकारी देने पहुंचे, लेकिन कथोली पंचायत के निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी के अलावा केवल पत्रकार ही पंचायत कार्यालय में पहुंचे थे और जागरूक करने आई टीम को बेरंग बापस लौटना पड़ा। निवर्तमान प्रधान जी एस वेदी ने प्लानिंग अधिकारी कुशल ठाकुर को सुझाव दिया कि नगर पंचायत के फायदों के बारे जनता को जागरूक करने के लिए बैठक की जानकारी समाचार पत्र के माध्यम से जनता तक पहुंचाई जाए और बैठक किसी सार्वजनिक स्थल पर रखी जाए। जिससे जनता भी अपनी शिकातें दर्ज करवा सके। कुशल ठाकुर ने सुझाव को मान कर कहा कि बैठक की अगली...

आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तर का आयुर्वेद अस्पताल बनाने के लिए सरकार प्रयासरत : यादविंद्र गोमा

चित्र
  आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तर का आयुर्वेद अस्पताल बनाने के लिए सरकार प्रयासरत : यादविंद्र गोमा आलमपुर जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आलमपुर में आयुष विभाग द्वारा आयुष मेला आयोजित किया गया। इसमें आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आलमपुर क्षेत्र में 10 बिस्तरों वाले आयुर्वेद अस्पताल को सिरे चढ़ाने के लिए गंभीरता से प्रयास कर रही है, ताकि क्षेत्र के लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों तक पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सशक्त रूप से पहुंचाना है। मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि आयुष विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे आयुष मेले लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ विभाग की योजनाओं और सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में इस तरह के मेले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोगों को अपने नजदीकी क्षेत्रों में ही स्वास्थ्य जांच, परामर्श और उपचार की सुविधा म...

राज्यसभा में गूंजा हिमाचल के पर्यटन का मुद्दा, सांसद हर्ष महाजन ने बताई प्रदेश की अपार संभावनाएं

चित्र
  राज्यसभा में गूंजा हिमाचल के पर्यटन का मुद्दा, सांसद हर्ष महाजन ने बताई प्रदेश की अपार संभावनाएं पर्यटन विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी, सतत और जिम्मेदार पर्यटन मॉडल की वकालत शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा के राज्यसभा सांसद श्री हर्ष महाजन ने राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं और उससे जुड़ी चुनौतियों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है और यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था तथा लाखों लोगों की आजीविका का प्रमुख आधार है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष हिमाचल प्रदेश में लगभग 1.8 करोड़ घरेलू पर्यटक और करीब 80 हजार विदेशी पर्यटक आए, जो प्रदेश की लोकप्रियता और पर्यटन क्षमता को दर्शाता है। पर्यटन क्षेत्र प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में महत्वपूर्ण योगदान देता है और लाखों लोगों के रोजगार से जुड़ा हुआ है। सांसद हर्ष महाजन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश को पिछले तीन वर्षों से भारत के सबसे स्वागतयोग्य क्षेत्रों में स्थान मिला है और यह Booking.com Travelers Review Awards में विश्व के शीर्ष 10 क्षेत्रों में भी शाम...

कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग

चित्र
  कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, नगर पंचायत को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग मुख्यमंत्री से कण्डाघाट क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की सोलन जिला के कण्डाघाट क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कण्डाघाट नगर पंचायत को डिनोटिफाई कर ग्राम पंचायत बनाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार कण्डाघाट को पुनः ग्राम पंचायत बनाने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की गरिमामयी उपस्थिति में कांग्रेस सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में आस्था व्यक्त करते हुए पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सिरीनगर तथा भाजपा के प्रमुख नेता गुरविन्द्र सिंह लगभग 50 कार्यकर्त्ताओं सहित भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए।  उन्होंने क्षेत्र में विकास की गति में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

खोया हुआ मोबाइल फोन असली मालिक को सुप्रद किया नूरपुर पुलिस की टीम ने

चित्र
  खोया हुआ मोबाइल फोन असली मालिक को सुप्रद किया नूरपुर पुलिस की टीम ने  नूरपुर : विनय महाजन /  पुलिस जिला नूरपुर की पुलिस टीम द्वारा आज जनता की सहायता और सेवा के अपने संकल्प को मध्य नजर रखते हुए खोए हुए मोबाइल फोन को आज ढूंढकर असली मालिकों को वापस सौंपाl पुलिस थाने में यह मामला प्रार्थी द्वारा एक आवेदन के रूप में दिया गया था जिस पर पुलिस की टीम ने तुरंत कार्यवाही की l पुलिस की सतर्कता और प्रयासों से ये मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए और आवश्यक सत्यापन के बाद संबंधित मालिकों को सौंप दिए गए। नूरपुर पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा द्वारा नूरपुर में एक प्रेस नोट के माध्यम से दी गई है l

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: