संदेश

नैना जीप ऑपरेटर यूनियन रिवालसर की नई कार्यकारिणी का गठन

चित्र
  नैना जीप ऑपरेटर यूनियन रिवालसर की नई कार्यकारिणी का गठन रिवालसर : अजय सूर्या / नैना जीप ऑपरेटर यूनियन रिवालसर के चुनाव संपन्न हो गए हैं, जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के बाद यूनियन के संचालन को नए सिरे से व्यवस्थित रूप दिया गया है। नई कार्यकारिणी में  लीलाधर शर्मा को प्रधान चुना गया है, जबकि  युवराज सिंह को उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा  पंकज कुमार को सचिव तथा  दिनेश कुमार को कैशियर नियुक्त किया गया है। वहीं यूनियन में एक नया पद मुख्य सलाहकार के रूप में जोड़ा गया है, जिस पर पूर्व प्रधान  इंद्रपाल को नियुक्त किया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सभी पदाधिकारियों ने यूनियन के बेहतर संचालन और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि यूनियन आगे भी निरंतर प्रगति करती रहेगी और सदस्यों के हितों के लिए कार्य करती रहेगी।

गोहर में कचरे का ढेर बना पीलिया का खतरा, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

चित्र
  गोहर में कचरे का ढेर बना पीलिया का खतरा, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग नेरचौक : अजय सूर्या /  मंडी जिला के गोहर उपमंडल में फैल रही पीलिया की बीमारी को लेकर समाजसेवी एवं राजनीतिक कार्यकर्ता राकेश कुमार ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अनियोजित शहरीकरण और खुले में कचरा फेंकने की बढ़ती समस्या के कारण हालात चिंताजनक बनते जा रहे हैं। राकेश कुमार के अनुसार चैल चौक, गणई, बासा और गोहर क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही आबादी और निर्माण कार्यों के बावजूद कचरा प्रबंधन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। नालों, गलियों और खड्डों में खुलेआम कचरा फेंका जा रहा है, जिससे पेयजल स्रोत भी दूषित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि गोहर बस स्टैंड, गणई चौक, हनुमान मंदिर चैल चौक के आसपास तथा चैल-मोवीसेरी रोड के कोहलू मोड़ को अघोषित कूड़ा डंपिंग साइट बना दिया गया है। बाजार की दुकानों और ढाबों का कचरा भी खुले में फेंका जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में गंदगी और बदबू का माहौल बना हुआ है। राकेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ होटल और चिकन कारोबारियों द्वारा भी खड्डों और नालों में कचरा...

स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ जोगिंदर नगर में विशाल प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे

चित्र
  स्मार्ट मीटर और बिजली निजीकरण के खिलाफ जोगिंदर नगर में विशाल प्रदर्शन, हजारों लोग सड़कों पर उतरे जोगिंदर नगर : अजय सूर्या /  स्मार्ट मीटर, बिजली संशोधन बिल 2025 और बिजली के निजीकरण के विरोध में जोगिंदर नगर क्षेत्र में हजारों लोगों का जनसैलाब सड़कों पर उतर आया। माकपा की जोगिंदर नगर कमेटी द्वारा नौ दिनों तक गांव-गांव जागरूकता जत्थे चलाने के बाद मच्छयाल में विशाल प्रदर्शन और जनसभा का आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय जत्थे के मच्छयाल पहुंचने से पहले माकपा जिला सचिव कुशाल भारद्वाज, लोकल कमेटी सचिव रविंदर कुमार और पार्टी नेताओं सुदर्शन वालिया, मोहन सरवाल, नरेश धरवाल, बालक राम व कालीदास ठाकुर के नेतृत्व में हजारों लोगों ने लाल झंडे और तख्तियां लेकर मच्छयाल में विशाल जुलूस निकाला। इस दौरान माकपा के राष्ट्रीय नेता डॉ. विक्रम सिंह, राज्य सचिव संजय चौहान और वरिष्ठ नेता राकेश सिंघा के नेतृत्व में चल रहे राज्य स्तरीय जत्थे का खुद्दर में जोरदार स्वागत किया गया और नारों के बीच जुलूस के साथ मच्छयाल मैदान तक लाया गया। जोगिंदर नगर में स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण का मुद्दा प्रमुख बन ...

विश्व चक्षु बोले,'भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की तैयारी? विजिलेंस व एसीबी को आटीआई से बाहर करने पर सुक्खू सरकार घिरी

चित्र
  विश्व चक्षु बोले,'भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने की तैयारी? विजिलेंस व एसीबी को आटीआई से बाहर करने पर सुक्खू सरकार घिरी पारदर्शिता से बचने का प्रयास, फैसला दुर्भाग्यपूर्ण: विश्व चक्षु धर्मशाला हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह 'सुक्खू' के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा राज्य की विजिलेंस डिपार्टमेंट और एंटी-करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को राइट टू इनफॉर्मेशन एक्ट (आरटीआई) के दायरे से बाहर करने के फैसले पर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने इस निर्णय को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जिस विभाग का काम भ्रष्टाचार पर नज़र रखना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है, उसे ही सूचना के अधिकार कानून से बाहर करना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है। विश्व चक्षु ने कहा कि आरटीआई लोकतंत्र में जवाबदेही और पारदर्शिता का सबसे बड़ा माध्यम है। ऐसे में विजिलेंस और एसीबी जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों को इसके दायरे से बाहर करना जनता के सूचना के अधिकार को कमजोर करने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फ...

3 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने मनाया 359वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

चित्र
3 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने मनाया 359वां स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि  3 पंजाब रेजिमेंट के वेटरन सैनिकों ने 259वां स्थापना दिवस हर्षौल्लास से मनाया और सर्वोच्च बलिदानियों शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की अध्यक्ष नायक नन्द लाल रनौत   बिलासपुर   14 मार्च 2026 को 3 पंजाब रेजिमेंट (3 Punjab Regt) के बहादुर वेटरन सैनिकों ने बड़े हर्षौल्लास के साथ 359वा स्थापना दिवस भोटा होटल (Hotel)में मनाया गया। जिसमें लगभम २०० पूर्वक सैनिकों ने भाग लिया और आपस में मिलकर पूरे जोश के साथ आनंद लेते हुए भरपूर लुत्फ़ उठाया। हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण व विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष वेटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आज 3 punjab Regt veteran sainikon ने रेजिंग डे सेलिब्रेट किया जिस इतिहास को बताते हुए कि--       चीन के साथ हुये हमले हिमाचल हमीरपुर मनोह के वीर सपूत अंकुश ठाकुर को मनोह स्कूल के नाम पर है ये वीर सपूत हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिले के शहीद हुए जवान 3 पंजाब रजमेंट के पूर्व सैनिकों की प्रबन...

प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य: किशोरी लाल

चित्र
  प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कर रही कार्य: किशोरी लाल भयोट में एम्बुलेंस योग्य सड़क का भूमिपूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने आज ग्राम पंचायत चौबीन के भयोट गांव में लगभग 5 लाख रुपये की लागत से बनने वाली एम्बुलेंस योग्य सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है तथा गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर गति से किए जा रहे हैं और क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं सुदृढ़ रूप से उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भयोट गांव में एम्बुलेंस योग्य सड़क का निर्माण होने से विशेष रूप से बीमार व्यक्तियों, बुजुर्गों तथा गर्भवती...

जयसिंहपुर महाविद्यालय बेहतर शिक्षण संस्थान, सरकार हर संभव सहयोग करेगी : यादविंद्र गोमा

चित्र
  जयसिंहपुर महाविद्यालय बेहतर शिक्षण संस्थान, सरकार हर संभव सहयोग करेगी : यादविंद्र गोमा मंत्री महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि हुए उपस्थित कहा- सरकार महाविद्यालय में नए कोर्स शुरु करने सहित विभिन्न विकास कार्यों को पूर्ण करेगी जयसिंहपुर प्रदेश सरकार उच्च शिक्षा को दूर-दराज के क्षेत्रों तक सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और इसी दिशा में जयसिंहपुर महाविद्यालय भी लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। महाविद्यालय बेहतर शिक्षण संस्थान बनकर उभरा है और इसके विकास के लिए सरकार हर संभव सहयोग करेगी। यह बात आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा कानून मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। मंत्री ने कहा कि जयसिंहपुर कॉलेज पिछले कई वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: