संदेश

पूर्व सरकार पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, बोले—ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हजारों करोड़ के भवन

चित्र
  पूर्व सरकार पर मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला, बोले—ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाए गए हजारों करोड़ के भवन शिमला : गायत्री गर्ग / मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा, नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री रहते 1000 करोड़ रुपये के भवन अपने ठेकेदार मित्रों को खुश करने के लिए बनाए नेता प्रतिपक्ष के शिव धाम, मंडी प्रोजेक्ट को हमारी सरकार बना रही है, हमारे ऊपर भगवान शिव और सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद है। देवी-देवताओं और जनआशीर्वाद से ही हमारी सरकार चल रही है प्रदेश में करोड़ों रुपये के खाली भवन छोड़कर पूर्व भाजपा सरकार गई, इन भवनों के लिए पूर्व सरकार की कोई योजनाएं नहीं थी अधूरे पड़े पूर्व सरकार के समय के भवनों को हमने बजट देकर पूरा किया, शिव धाम प्रोजेक्ट को भी हमने बजट जारी किया है, उसे भी पूरा करेंगे

अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त

चित्र
अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जब्त  अवैध खनन के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर की सख्त कार्रवाई* रेलवे पुल और निजी भूमि को खतरा पहुँचाने वाले वाहनों सहित 4 वाहन जब्त  नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर प्रदेश में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत पुलिस जिला अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर के निर्देश पर जिला पुलिस नूरपुर की विभिन्न टीमों ने क्षेत्र में सघन चेकिंग और गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करने के वाद काफ़ी सफलता प्राप्त की है l यह जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर ने बताया कि विशेष रूप से, पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां की टीम ने रेलवे पुल के नीचे खड्ड क्षेत्र में रेड के दौरान पाया कि एक जेसीबी मशीन (JK14L-1178) और एक ट्रैक्टर (JK19A-7006) अवैध खनन में संलिप्त थे। रेलवे पुल के नजदीक की जा रही यह खुदाई पुल के ढांचे के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों वाहनों को मौके पर पकड़ा और माइनिंग एक्ट के तहत चालान कर उन्हें इम्पाउंड (जब्त) कर लिया।इसके अतिरिक्त, गुहण नामक स्थान पर खड्ड में ...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा गुंडा राज : त्रिलोक कपूर

चित्र
  हिमाचल में कांग्रेस सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा गुंडा राज : त्रिलोक कपूर नालागढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग से कानून व्यवस्था ध्वस्त, जनता में भय का माहौल शिमला : गायत्री गर्ग / भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने नालागढ़ में दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और प्रदेश में खुलेआम गुंडा राज चल रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ जैसे औद्योगिक क्षेत्र में दिनदहाड़े देसी कट्टे से फायरिंग होना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक घटना है, जो यह दर्शाता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। आम नागरिक अब अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है और प्रदेश में भय का वातावरण बन चुका है। त्रिलोक कपूर ने कहा कि यह कोई एकल घटना नहीं है, बल्कि पिछले कुछ समय से प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। कांग्रेस सरकार की ढीली कानून व्यवस्था और प्रशासनिक निष्क्रियता के कारण अपराधियों को खुली छूट मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के स...

दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महा प्रबंधक राजेश कुमार पांडे से जेड आर यू सी सी रेलवे सदस्य की शिष्टाचार बैठक

चित्र
  दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महा प्रबंधक राजेश कुमार पांडे से जेड आर यू सी सी रेलवे सदस्य की शिष्टाचार बैठक   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर दिल्ली में नॉर्दर्न रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय से आज शिष्टाचार की वैठक हुईl यह जानकारी दीपक भारद्वाज जेड आर यू सी सी रेलवे के सदस्य ने प्रेस नोट में वताया कि इस दौरान सबसे पहले जीएम साहब को उनके नए कार्यभार के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने  बैठक में क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा गया, जिनमें प्रमुख रूप से कांगड़ा घाटी रेल का विषय पर खुलकर वात करते हुए वताया कि पिछले डेढ़ वर्ष से इस विरासत रेल सेवा के संरक्षण एवं पुनः संचालन को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस रेल सेवा का क्षेत्रीय जनता, दैनिक यात्रियों एवं पर्यटन के लिए विशेष महत्व है, जिसे ध्यान में रखते हुए इसके वर्तमान संचालन की स्थिति पर भी जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया।इसके अतिरिक्त पठानकोट क्षेत्र से जुड़े अन्य जनहित के मुद्दे भी प्रमुखता से उठाए गए.डिफेंस कॉलोनी, पठानकोट में रेलवे क...

लेदा (बल्ह) में नुक्कड़ जनसभा: पूर्व भाजपा कार्यकर्ता डोलमा भट्ट का छलका दर्द, तीसरे मोर्चे को लेकर दिया बड़ा बयान

चित्र
  लेदा (बल्ह) में नुक्कड़ जनसभा: पूर्व भाजपा कार्यकर्ता डोलमा भट्ट का छलका दर्द, तीसरे मोर्चे को लेकर दिया बड़ा बयान रिवालसर : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के लेदा में यूजीसी के विरोध में आरडीपी (RDP) के नेता रुमित सिंह ठाकुर द्वारा आयोजित नुक्कड़ जनसभा में उस समय माहौल गरमा गया, जब पूर्व भाजपा कार्यकर्ता डोलमा भट्ट ने मंच से अपना दर्द बयां किया। जनसभा में स्थानीय लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली और विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई। अपने संबोधन में डोलमा भट्ट ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्षों तक पार्टी में कार्य करने के बावजूद उन्हें सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि जनता इन दोनों दलों का “सफाया” कर एक मजबूत तीसरे विकल्प को आगे लाए। उनके इस बयान पर जनसभा में मौजूद लोगों की ओर से भी समर्थन देखने को मिला। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जाती है, जिससे आम कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस करता है। डोलमा भट्ट ने यह भी संकेत दिए कि अब वह तीसरे मोर्च...

बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में की शिरकत

चित्र
  बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में की शिरकत नेरचौक : अजय सूर्या / बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जिला मुख्यालय में आयोजित भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति बैठक में भाग लिया। इस बैठक में पार्टी संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा तथा जिला अध्यक्ष खेम चंद सधायना विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और सक्रिय करने पर जोर दिया। बैठक के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया। साथ ही कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलती ह...

“मित्रों को खुश करने में डूबी सरकार, जनता भुगत रही आर्थिक मार”

चित्र
 “मित्रों को खुश करने में डूबी सरकार, जनता भुगत रही आर्थिक मार” “अब नहीं चलेगा बहाना — मुख्यमंत्री दें आर्थिक बदहाली का हिसाब” विपिन सिंह परमार धर्मशाला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र से विधायक विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा आज लिया गया निर्णय न केवल देर से लिया गया कदम है, बल्कि यह इस बात का भी स्पष्ट प्रमाण है कि प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए सीधे तौर पर स्वयं मुख्यमंत्री और उनकी कार्यप्रणाली जिम्मेदार है। यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस फैसले को सरकार आज मजबूरी में ले रही है, उसे बहुत पहले ही जनहित में लागू किया जाना चाहिए था। विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश की जनता भली-भांति जानती है कि बीते समय में किस प्रकार सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कैबिनेट रैंक और अन्य लाभकारी पद “रेवड़ियों” की तरह बांटे गए। यह सब केवल अपने चहेते मित्रों और समर्थकों को खुश करने के लिए किया गया। शासन का यह गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही आज हिमाचल प्रदेश को आर्थिक गर्त में धकेलने का मुख्य कारण बना है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि सरकार की प...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: