प्रदेश सरकार ग्रामीण मेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः वचनबद्ध- यादविंद्र गोमा
प्रदेश सरकार ग्रामीण मेलों के संरक्षण और संवर्धन के लिए पूर्णतः वचनबद्ध- यादविंद्र गोमा मंत्री ने भम्बेड मेले में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता भी किया सम्मानित भुआणा आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत मकोल में आयोजित चार दिवसीय 'दुर्गा भवानी मेला भम्बेड' के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि स्थानीय मेले और त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं जो समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल संस्कृति का संरक्षण होता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर व्यापारिक गतिविधियों को भी बल मिलता है। उन्होंने आगामी समय में इस मेले को और अधिक भव्य व आकर्षक बनाने की आवश्यकता पर बल दिया और आश्वस्त किया कि सरकार की ओर से इस आयोजन को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास का जिक्र करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण स्तर पर सड़क सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य क...