संदेश

एटीएस मामले पर बस-टैक्सी-ट्रक आपरेटर्स की मांगों की करेंगे पैरवी: पठानिया

चित्र
  एटीएस मामले पर बस-टैक्सी-ट्रक आपरेटर्स की मांगों की करेंगे पैरवी: पठानिया  धर्मशाला में जिला के विभिन्न यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित  धर्मशाला उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी कमर्शियल वाहनों का फिलहाल मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा जारी रखने की मांग को केंद्र के समक्ष जोर शोर से उठाया जाएगा तथा इस बाबत शीघ्र कांगड़ा जिला के टैक्सी, बस, टक तथा आॅटो आपरेटर्स की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु के साथ मीटिंग आयोजित करवाई जाएगी ताकि सभी आपरेटर्स की समस्याओं का उचित निस्तारण किया जा सके।      धर्मशाला के परिधि गृह में कांगड़ा जिला के टैक्सी, बस, टक तथा आॅटो आपरेटर्स के यूनियन के पदाधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार ने आपरेटर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ही भारत भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को कांगड़ा जिले में आरटीओ तथा एमवीआई के माध्यम से भी कमर्शियल वाहनों का फिलहाल मैनुअल फिटनेस टेस्ट सुविधा जारी रखने ...

फतेहपुर में 29 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती,

चित्र
  फतेहपुर में 29 मई को मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती, राजपूत सभा फतेहपुर ने फतेहपुर में बैठक दोरान लिया निर्णय फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / राजपूत सर्वहित कल्याण सभा फतेहपुर की बैठक रविवार को प्रधान नरेंद्र मनकोटिया की अध्यक्षता में रैस्ट हाऊस फतेहपुर में सम्पन्न हुई. जिसमे सर्वप्रथम सभा की सदस्यता को बढ़ाने पर जोर दिया गया तदपरांत राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती मनाई जाने बारे चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गईं. बैठक बारे जानकारी देते हुए सभा चेयरमैन राघब पठानिया ने बताया इस बार सभा द्वारा राजपूत शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती फतेहपुर में मनाने का निर्णय लिया गया है. बताया जिस दोरान सभा से जुड्डे सम्माननीय सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस मौक़े पर जगदेव पठानिया,डॉक्टर भूरी सिंह, प्रीतम ठाकुर, जोगिंदर गुलेरिया, अरुण जरियाल, जोगिंदर गुलेरिया, कर्म चंद, अजय सिंह, चरणजीत,बलजीत राणा, राय सिंह, जोगिंदर पठानिया सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे.

नूरपुर: बृजराज मंदिर में उमड़ा यादों का सैलाब, 50 साल बाद मिले 1975 बैच के सहपाठी

चित्र
  नूरपुर: बृजराज मंदिर में उमड़ा यादों का सैलाब, 50 साल बाद मिले 1975 बैच के सहपाठी  नूरपुर : विनय महाजन / स्थानीय ऐतिहासिक बृजराज मंदिर के प्रांगण में आज एक अभूतपूर्व और भावुक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सन् 1966 से 1975 तक पहली से ग्यारहवीं कक्षा तक साथ पढ़े पुराने सहपाठियों ने हिस्सा लिया। लगभग पाँच दशकों के लंबे अंतराल के बाद जब पुराने दोस्त एक-दूसरे से मिले, तो बचपन की यादें ताज़ा हो उठीं। दिवंगत साथियों को दी श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत अत्यंत भावुक क्षणों के साथ हुई। उन पुराने सहपाठियों को याद किया गया जो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी याद में सभी उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।इस मिलन समारोह में 64 से अधिक सहपाठियों ने भाग लेकर इसे यादगार बनाया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान और इसी बैच के सहपाठी दविंदर शर्मा का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से कार्यक्रम के दौरान शानदार लंगर सेवा का आयोजन किया गया। सफलता का श्रेय और धन्...

रिवालसर में 14 अप्रैल को वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन

चित्र
  रिवालसर में 14 अप्रैल को वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन रिवालसर : अजय सूर्या / आरोग्य पीठ डिजिटल गुरुकुल के तत्वावधान में 14 अप्रैल, 2026 को प्रातः 10:00 बजे रिवालसर स्थित जेएमबीके न्यूरोथैरेपी केंद्र (डोल्मा हाउस, गैस एजेंसी के समीप) में एक दिवसीय वैलनेस न्यूरोथैरेपी ट्रीटमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में अर्धनारीश्वर चिकित्सा पद्धति के माध्यम से जोड़ो का दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द तथा पीठ दर्द जैसी समस्याओं का उपचार किया जाएगा। कार्यक्रम में पूज्य गुरुदेव आचार्य डॉ. रामगोपाल वीलित के आशीर्वचन भी प्राप्त होंगे, जो इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में से एक रहेगा। इस अवसर पर जिला परिषद की सदस्य प्रियंता शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। वहीं कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के तौर पर बसंत सिंह राणा शिरकत करेंगे। इसके अलावा व्यापार मंडल रिवालसर अध्यक्ष नरेश शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कैंप में अनुभवी न्यूरोथैरेपिस्ट केसी शर्मा और अजय ठाकुर द्वारा रोगियों को परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अप...

नूरपुर स्कूल ने बदली संबद्धता, अब हिमाचल बोर्ड से जुड़ा—अजय महाजन ने बताया ऐतिहासिक कदम

चित्र
  नूरपुर स्कूल ने बदली संबद्धता, अब हिमाचल बोर्ड से जुड़ा—अजय महाजन ने बताया ऐतिहासिक कदम प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण घोषणा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर के नए अध्याय की शुरुआत :अजय महाजन पूर्व विधायक व वरिष्ठ कांग्रेस नेता   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय महाजन ने आज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर प्रकरण में एक जनसंपर्क और संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय की शैक्षणिक संबद्धता में एक बड़ा परिवर्तन हुआ है अब हमारा संस्थान सीबीएसई बोर्ड से स्थानांतरित होकर सह शिक्षा हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के गौरवशाली परिवार का हिस्सा बन गया है।इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और विद्यालय की भावी विकास योजनाओं की विस्तृत जानकारी साझा करने हेतु लोकप्रिय नेता माननीय श्री अजय महाजन ने आज विद्यालय परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए इस मामले मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार प्रकट किया है जिन्होंने अजय महाजन की मेहनत को रंग लाया कम लोकेश सियासी राजनीति चमकाने वालों की राजनीत...

रैहन में श्रीमद् भागवत कथा पर हुआ कृष्ण जन्मोत्सव

चित्र
  रैहन में श्रीमद् भागवत कथा पर हुआ कृष्ण जन्मोत्सव, झूमे भक्त, वैशाख संक्रांति पर होगा भव्य भंडारे का आयोजन  चूहे के तलाब में श्रीमद् भागवत कथा पर हुआ कृष्ण जन्मोत्सव, झूमे भक्त  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / फतेहपुर उपमंडल के अंतर्गत रैहन चूहे के तलाब में स्थित शिव मंदिर परिसर में पिछले पांच वर्षों की निरंतरता को बरकरार रखते हुए, इस वर्ष भी वैशाख मास की संक्रांति के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूरा परिसर 'राधे-राधे' के जयघोष से गुंजायमान रहा। विशेष रूप से भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के प्रसंग पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था; भक्तों ने नाच-गाकर और पुष्प वर्षा कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बच्चों और श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री, फल, खिलौने और मिठाइयों का वितरण किया गया।   आचार्य सुमित भारद्वाज जी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहाँ राधा-कृष्ण के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है, ताकि आने वाले समय में भक्तों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। कथावाचक ने अपने प्रवचन में सामाजिक सुधार और नैतिक मू...

सुनेट में कच्चे मकान का हिस्सा गिरा, परिवार ने लगाई राहत की गुहार

चित्र
  सुनेट में कच्चे मकान का हिस्सा गिरा, परिवार ने लगाई राहत की गुहार सुनेट में एक परिवार के कच्चे मकान का कुछ हिस्सा गिरा, प्रभाबित परिवार ने राहत को लगाई गुहार  फतेहपुर : बलजीत ठाकुर / उपमंडल फतेहपुर की पंचायत सुनेट में बारिश कारण जर्जर हुए एक मकान का कुछ हिस्सा गिर गया. जिस कारण उक्त परिवार का काफ़ी नुक्सान हुआ है. परिवार की मुखिया शांति देवी ने बताया वह घर के अंडर ही थी कि इस दोरान कुछ गिरने की आबाज आई. ज़ब देखा तो उनके कच्चे मकान का एक हिस्सा गिर चुका था. बताया गिरे हुए हिस्से कारण उनका काफ़ी नुक्सान हुआ है. उन्होने सरकार व प्रशासन से आर्थिक सहायता को अपील की है ताकि वह मकान की मुम्ममत करबा सके. वहीं. क्षेत्र के लोगों ने भी सरकार से प्रभाबित परिवार की आर्थिक मदद को अपील की है.

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: