आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर मार्ग पर पहला रेन शेल्टर निर्माण शुरू
आदि हिमानी चामुण्डा मंदिर मार्ग पर पहला रेन शेल्टर निर्माण शुरू आदि हिमानी चामुण्डा के रास्ते पर इन्साफ संस्था के प्रयासों एवं इन्दु गोस्वामी के सहयोग से बनने लगा पहला गजिवो :- प्रवीन कुमार पूर्व विधायक ..... समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के ग्यारहवें प्रोजेक्ट पर मोहर लगाते हुए इन्दु गोस्वामी के अभूतपूर्व सहयोग से शिखर पहाड़ी पर स्थित सिद्ध शक्ति पीठ मां आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर के रास्ते पर पहला गजिवो अर्थात (रेन शैल्टर ) बनना शुरू हो गया है। आज इन्दु गोस्वामी जी के जन्म दिन पर जहाँ इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने उन्हे हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी वहीं उपरोक्त पुन्य , पावन एवं पवित्र कार्य के लिए तहेदिल से आभार व्यक्त किया । इसी के साथ प्रवीन कुमार ने मन्दिर आयुक्त , सहायक मन्दिर आयुक्त व मन्दिर अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा है कि दस किलोमीटर पैदल लम्बे इस मन्दिर के रास्ते में एक भी वर्षाश्रालय नहीं हैं। अगर यात्रा करते वक्त वर्षा पड़ जाए तो यात्रियों को कहीं भी सिर ढकने के लिए रेन शैल्टर न...