संदेश

डाढ़ में तीन दिवसीय छिंज बसोआ मेले में रजत काँगड़ा ने मलकीत अजनाला को हराकर माली अपने नाम की।

चित्र
  डाढ़ में तीन दिवसीय छिंज बसोआ मेले में रजत काँगड़ा ने मलकीत अजनाला को हराकर माली अपने नाम की। चामुंडा बैसाखी के पावन अवसर पर गांव डाढ़ में तीन दिवसीय भव्य मेले का समापन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया । 14, 15 और 16 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक रौनक देखने को मिली।मेले का शुभारंभ समाज सेवी वरूण कपूर पहले दिन के मुख्यातिथि द्वारा शोभायात्रा,पूजा अर्चना व झंडा रस्म के साथ किया गया। मेला कमेटी के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों और पर्यटकों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। मेले के एक माह पहले छोटी छोटी कन्याएं भगवान शंकर और पार्वती की लाकर इनका पूजन करती हैं और एक माह के उपरांत विधिवत विवाह करवाया जाता है और बैशाखी वाले दिन मूर्तियों का विसर्जन बाण गंगा में किया जाता है। जिसके उपलक्ष्य में डाढ़ में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है । आज समापन समारोह के मुख्यातिथि त्रिलोक कपूर ने शिरकत की । उन्होंने मेले के उत्थान के लिए 31000 हज़ार रुपये दिए तथा कुश्ती ग्राउंड के साथ सीढियां वनवाने का आश्वासन दिया। अंतिम दिन ...

नगरोटा सूरियां में रसोई गैस का सिलेंडर 45 दिन क़े बाद भी नहीं मिल रहा, लोगो को भारी किलत का करना पड़ रहा है सामना

चित्र
  नगरोटा सूरियां में रसोई गैस का सिलेंडर 45 दिन क़े बाद भी नहीं मिल रहा, लोगो को भारी किलत का करना पड़ रहा है सामना  नगरोटा सूरियां   भारत गैस एजेंसी नगरोटा सूरियां में रसोई गैस का सिलेंडर 45 दिन क़े बाद भी नहीं मिलने पर लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। लोगों को बिना गैस क़े खाना बनाने में मुश्किलें बढ़ गई हैं। गैस की बुकिंग करबाने क़े बाबजूद रूट पर गाडी एक महीने बाद पहुँच रही है, जिससे हालात बद से बदतर बनते जा रहे हैं। लोगों को सिलेंडर लेने के लिए कई घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। यह गैस एजेंसी नगरोटा सूरियां से हरसर, घाड जरोट, अमलेला, लंज, स्पेल, मसरूर, वन तुंगली, कटोरा, लुदरेट, गुलेर, सकरी, बिलासपुर नंदपुर भटोली, हार चकियां, धार धंगड़ आदि तक कई पंचायतों को सप्लाई देती है। लेकिन डिस्टीब्यूटर द्वारा बुकिंग क़े बाद भी सप्लाई पूरी नहीं हो पा रही है। हैरानी की बात है की इसी कम्पनी द्वारा दूसरी जगह पर पूरी सप्लाई मिल रही है।  बही इसके बारे में इस गैस एजेंसी के डिस्ट्रीब्यूटर मनोज महाजन से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनके पास अभी गैस सिलेंडरों का स्...

मोदी सरकार ने बदली तस्वीर—नारी सशक्तिकरण अब नीति नहीं, राष्ट्रीय शक्ति : बिंदल

चित्र
  मोदी सरकार ने बदली तस्वीर—नारी सशक्तिकरण अब नीति नहीं, राष्ट्रीय शक्ति : बिंदल  “नारी शक्ति वंदन अधिनियम से मजबूत होगा लोकतंत्र—महिलाओं की भागीदारी से बदलेगी देश की दिशा: डॉ. बिंदल” “सशक्त नारी, सशक्त राष्ट्र—मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण को जीवनचक्र से जोड़ा: डॉ. बिंदल” धर्मशाला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने गुरुवार को धर्मशाला में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इस अवसर पर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा, कांगड़ा के विधायक पवन काजल, सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, भाजपा जिला कांगड़ा अध्यक्ष सचिन शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. (कर्नल) रीता डढवाल, डॉ. वासु सिंह, ज्योति चंदेल, सीमा चंदेल, अंजला कुमारी, शुभ्रा गुप्ता, शकुन, शीला सलूजा और रंजू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. बिंदल ने कहा कि “अब महिलाओ...

जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह

चित्र
  जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएगा केवल सिंह उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में नवाया शीश,  धर्मशाला  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने वीरवार को श्री दुर्बेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की । उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के दुर्बेश्वर महादेव शिव मंदिर डल लेक में 1 जून से महाआरती का आयोजन किया जाएग। और यह आरती हर दिन की जाएगा उन्होंने कहा की डल झील में पहले की तरह पानी भी दिखेगा  उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने प्रदेश में खुशहाली, प्राकृतिक आपदाओं से रक्षा तथा जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने की शक्ति प्रदान करने का आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि डल झील का जीर्णोद्धार व भव्य सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए पूरी तरह प्रतिब...

विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट

चित्र
  विधायक आशीष बुटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट पालमपुर के विकास और पर्यटन विकास पर हुई सार्थक चर्चा पालमपुर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव (शहरी विकास एवं शिक्षा) आशीष बुटेल ने आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार के निवास स्थान पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधायक बुटेल ने शांता कुमार का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस भेंट के दौरान औपचारिक चर्चा के साथ-साथ पालमपुर के भविष्य और जारी विकासात्मक परियोजनाओं पर भी गहन मंथन हुआ। विधायक आशीष बुटेल ने शांता कुमार के साथ क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति साझा की। उन्होंने विशेष रूप से विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा बनाने और पालमपुर को पर्यटन मानचित्र पर और अधिक मजबूती से उभारने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा की। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए सौरभ वन विहार में टॉय ट्रेन चलाने की योजना पर इस दौरान विचार-विमर्श किया गया। विन्द्राबन क्षेत्र में एक अत्याधुनिक पार्क और झील के निर्माण को ले...

भेङू महादेव मंदिर में ऐतिहासिक रली-छिंज मेला धूमधाम से सम्पन्न, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत

चित्र
भेङू महादेव मंदिर में ऐतिहासिक रली-छिंज मेला धूमधाम से सम्पन्न, विधायक विपिन सिंह परमार ने की शिरकत पालमपुर सुलह विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरुह्न में वैशाखी के पावन अवसर पर ऐतिहासिक भेङू महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय रली-छिंज मेला वीरवार को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सम्पन्न हुआ। इस मेले में क्षेत्र सहित दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। मेले के समापन अवसर पर सुलह के विधायक श्री विपिन सिंह परमार अपनी धर्मपत्नी शर्मिला परमार सहित मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेला कमेटी एवं स्थानीय लोगों द्वारा उनका पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भव्य शोभायात्रा के साथ स्वागत किया गया तथा पूरे सम्मान के साथ मंच तक पहुंचाया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह, आकर्षक पेंटिंग एवं पारंपरिक तलवार भेंट कर सम्मानित किया। अपने संबोधन में विधायक विपिन सिंह परमार ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले...

खेलों के माध्यम से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकू होने का संदेश पंचायतो में

चित्र
  खेलों के माध्यम से भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकू होने का संदेश पंचायतो में  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आघार में यूथ क्लब रोड द्वारा बाबा राजा राम वालीबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक रणबीर सिंह निक्का ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक रूप से मजबूत बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं। युवा यदि खेलों की ओर अग्रसर होंगे तो निश्चित रूप से एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण होगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए यूथ क्लब को शुभकामनाएं दीं तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरोली में आज यूथ क्लब छतरोली द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित किया गया जिसमें बतौर मुख्...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: